उत्तर प्रदेश STF ने छापेमारी कर इस धंधे में लिप्त 51 लोगो को गिरफ्तार किया
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-15-07-15
देश की राजधानी दिल्ली से सटे नॉएडा में बड़े पैमाने पे लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पे ठगी का कारोबार चल रहा था। उत्तर प्रदेश STF ने छापेमारी कर इस धंधे में लिप्त 51 लोगो को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सैकड़ो मोबाइल फ़ोन दर्जनो डेस्कटॉप और लैपटॉप के आलावा भारी मात्रा में चेक भी बरामद किया है। STF की माने तो ये गिरोह कई करोङो की ठगी अबतक कर चुका है। और इससे हजारो लोग प्रभावित हुए है। वही इस कारोबार का मास्टर माइंड फरार हो गया है उत्तर प्रदेश STF ने नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में सैकड़ो मोबाईल और कम्प्यूटर यूपीएस बरामद किया। आप को बता दे stf ने नॉएडा के बी 109 सेक्टर 5 इलाके के call center में की छापेमारी,की और बेरोजगार नौजवानों को नौकरी के नाम पर गुमराह करते थे। , बड़ी नौकरी sites से हासिल करते थे डाटा, और उसी डाटा के जरिए युवाओ को करते थे गुमराह। इस पूरी छापेमारी में STF ने 30 लड़के और 21 लड़कियो समेत 51 लोगो को हिरासत में, लिया। उत्तर प्रदेश STF की माने तो इस कंपनी का सरगना फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=Yyxd9PDHz_A&w=420&h=315]


Comments are closed.