समाजवादी युवजन सभा नोएडा महागनर कार्यकारिणी की एक बैठक छिजारसी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

DATE-03-08-2015

समाजवादी युवजन सभा नोएडा महागनर कार्यकारिणी की एक बैठक छिजारसी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में नोएडा महानगर अध्यक्ष शिवराम यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रियाजुद्दीन, हसीन खान सैफी एवं सुरेंद्र यादव को सचिव नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि उक्त तीनों कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित कत्र्तव्य व निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। महानगर अध्यक्ष शिवराम यादव ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार चहुंमुखी विकास कार्य कर रही है। आज समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किये जा रहे है। सरकार की उपलब्धियों को साइकिल यात्रा के दौरान जन-जन तक पहुंचाने में युवजन सभा का महत्वपूर्ण योगदान होगा। सयुस की टीम को सबसे अधिक मजबूत किया जा रहा है। इस मौके पर तीनों सचिवों को नियुक्ति पत्र पर दिया गया। इस अवसर पर संजय यादव, कुलदीप त्यागी, कालू यादव, चमन यादव, गुड्डू प्रधान, पिन्टू शर्मा, अमन शर्मा, रविंद्र, सोनू चैधरी, जावेद व सुभाष सहित कई पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

समाजवादी युवजन सभा नोएडा महागनर कार्यकारिणी की एक बैठक छिजारसी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई

IMG_0644

 

Comments are closed.