गौतम बुद्ध नगर में व्यापक होगी इस बार की मजदूर हड़तालः सीटू
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-29-08-2015
नोएडा। मजदूर वर्ग आम जनता की विभिन्न मांगों को लकर सभी श्रम संगठनों एवं फैडरेशनों के आहवान पर 2 सितम्बर की देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी के लिये चल रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सीटू जिला कमेटी गौतमबुद्धनगर के कार्यकताओं ने सैक्टर-8 नोएडा कार्यालय से प्रचार रथ वाहन से जनसम्पर्क अभियान शुरू किया जो नोएडा हौजरी काम्पलेक्स, फेस-द्वितीय उद्योग केन्द्र उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा, देवला सुरजपुर आदि औद्योगिक क्षेत्रों का तूफानी दौरा करते हुए माईक प्रचार, परचा वितरण किया और जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर मजदूरों से 2 सितम्बर 2015 की हड़ताल में शामिल होने की अपील किया तथा हड़ताल में प्रमुख मांगों जैसेे लगातार होने वाले कामों में ठेकेदारी खत्म करो। मजदूरों को उसी स्थान पर पक्का करो, न्यूनतम वेतन 15 हजार रूपये घोषित करो और सभी मजदूरों के लिए सख्ती से लागू करो, श्रम कानूनों को सख्ती से पालन करवाओं उल्लंधन करने वालों को सजा दो, बेहताशा बढ़ी महॅगाई पर रोक लगाओं, सभी मजदूरों को पेंशन दो, बोनस की पात्रता और भुगतान सीमा को हटाओ, सभी मजदूरों को रिहाईशी मकान दो, स्कीम वर्कस को मजदूर घोषित करो, रेहड़ी पटरी, खोमचा वालों का सर्वे करके पंजीकरण कर लाईसेंस दो, रिक्शा चालकों का पंजीकरण करो, भूमि अधिग्रहण बिल वापस लो, कामकाजी महिलाओं को समान काम के लिए समान वेतन एवं महिलाओं की सुरक्षा का प्रबन्ध करो आदि को रेखांिकत किया। अभियान का नेतृत्व रामसागर भरतडेन्जर रामस्वास्थ्य, जोगेन्द सैनी, मदन प्रसाद गंगेश्वर दत्त शर्मा, राजेन्द्र राय, राकेश बाबू मौं. अजीज आदि ने किया। वही हड़ताल के प्रचार अभियान को गम्भीरता से लेते हुए गौतमबु़़द्धनगर के उपश्रम आयुक्त वी0के0राय ने टेªड यूनियन नेताओं के साथ मीटिंग किया और हड़ताल को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने एस0पी0सिटी सैक्टर-6, नोएडा कार्यालय पर एस0पी0 दिनेश यादव की अध्यक्षता में ट्रेड यूनियन नेताओं से वार्ता किया।



Comments are closed.