सरकारी विभाग लापरवाही करने लगे तो आम लोगो की सुनवाई कौन करेगा

NOIDA ROHIT SHARMA

DATE-02-09-2015

यु तो सरकारी कार्यालय बनाये गए है लोगो को सहूलियत देने के लिए लेकिन अगर यही सरकारी विभाग लापरवाही करने लगे तो आम लोगो की सुनवाई कौन करेगा कुछ ऐसा ही हुआ नॉएडा के एक व्यापारी के साथ जो बिजली विभाग की लापरवाही की चलते बेहद  परेशान है विभाग ने उसकी छोटी सी दूकान का तीन महीने का बिल करोडो का बना दिया है | नॉएडा के सेक्टर 18 में मूमेंट नाम से घडी और चश्मे की दूकान चलाने वाले अमित जैन आजकल बिजली विभाग लापरवाही से खासे परेशान है ना तो अमित अपनी दूकान पर ही बैठ पा रहे है बस विभाग के चक्कर लगाने में ही मजबूर है दरअसल पिछले तीन महीने से अमित की दूकान का बिल बिजली विभाग की तरफ से करीब चार करोड़ छ लाख का आया है उनके साथी एस के जैन की माने तो बिजली विभाग की लापरवाही से अमित बेहद ही परेशान है उनकी छोटी सी दूकान का बिल विभाग की लापरवाही से करोडो में आ रहा है लेकिन कई चक्कर काटने के बाद भी विभाग की तरफ से कोई सहूलियत नहीं मिल रही है इस से पहले भी कई मार्किट के कई दुकानदारों के साथ विभाग की तरफ से इस तरफ की लापरवाही सामने आई है लेकिन बिजली विभाग अपने में कोई सुधार नही करता है  वही जब इस मामले की जानकारी हमने विभाग के अधिकारी से जाननी चाही तो उन्होंने अपनी गलती मानने की बजाय तरीके बताने शुरू कर दिए की किस तरह से गलत बिल आ सकता है लेकिन सवाल ये उठता है की जब चार करोड़ का बिल रिलीज हो रहा है तो क्या विभाग की नजर तब नही पड़ती की आखिर एसी गलती हो ही क्यों रही है क्योकि ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी का मामूली बिल बड कर करोड़ो में आया हो

 सरकारी विभाग लापरवाही करने लगे तो आम लोगो की सुनवाई कौन करेगा

 

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=F7ouHGZ4gLI&w=420&h=315]

Comments are closed.