DUMPER – AUTO ACCIDENT KILLS 2 PERSONS IN NOIDA PHASE 3 POLICE STATION , 2 PERSON INJURRED
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-03-09-2015
नॉएडा के एन एच २४ पे दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। तेज रफ़्तार की वजह से हर रोज हादसे होते हैं जिनमे लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। आज नॉएडा से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग २४ पे ऐसे ही सड़क हादसे में दो लोगों को मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की तरफ तेज गति से जा रहा एक ट्रक संतुलन बिगड़ जाने की वजह से पलट गया। ट्रक के बगल में चल रहा यात्रिओं से भरा एक ऑटो भी ट्रक की चपेट में आ गया जिसकी वह से ये दर्दनाक हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुँचाया जहाँ एक घायल की हालत नाजुक होने की वजह से उसे फ़ौरन दिल्ली रेफर कर दिया गया।
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=6ZP9HFsiGNM&w=420&h=315]


Comments are closed.