नोएडा के सेक्टर 2 में ड्रीम लैंड डेवलेपर के नाम से ठगों ने सैकड़ों लोगों के साथ ठगी की
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-12-09-2015
हर किसी का एक सपना होता है कि उनका अपना एक घर हो जिसमें वो अपनों के साथ रह कर खुशियां बांट सकें मगर कुछ लालची किस्म के ठग लोगो के इस सपने को जालसाजी के जरिए कैश करने में जुटे रहते हैं। ऐसा ही एक ताजातरीन मामला सामने आया है नोएडा में जहां तीन लोगांे ने मिल कर 7 करोड़ की ठगी की है। नोएडा के सेक्टर 2 में ड्रीम लैंड डेवलेपर के नाम से आफिस खोल कर बैठे ठगों ने सैकड़ों लोगों को घर का सपना दिखा कर ठगी की। पुलिस के मुताबिक मनोज वर्मा और भूपेंद्र रावत ने ये कंपनी खोल कर लोगों को सस्ती दरों पर जमीन देने का सपना दिखाया। इन लोगों ने जैसलमेर में डेसर्ट फार्म के नाम से प्रोजेक्ट भी लांच कर दिया। इस पूरे घोटाले में कंपनी का मैनेजर विजय पांडेय भी शामिल था। इन लोगों ने इस प्रोजेक्ट के नाम पर बायर्स से करीब 7 करोड़ रूप्ये वसूले। पुलिस जांच में ये मालूम चला कि जिस प्रोजेक्ट के नाम पर इन लोगों ने पैसे लिए थे वो प्रोजेक्ट पूरी तरह से फर्जी था। इसके अलावा ड्रीम लैंड नाम की कोई कंपनी रजिस्टर्ड नहीं थी। मध्यम वर्गीय परिवार अपनी पाई पाई जोड़ कर एक अदद आशियाने की ख्वाहिश में इन जैसे ठगों के जाल में फंस जाते हैं और ये ठग इनकी गाढी कमाई को लूट कर ऐश की जिंदगी जीते हैं। हालांकि अक्सर इन ठगों का भांडा फूट जाता है मगर तब तक ये लोग गरीबों की कमाई को डकार चुके होते हैं।
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=dYaVZ7LxGdo&w=420&h=315]


Comments are closed.