नॉएडा बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है

NOIDA ROHIT SHARMA

DATE-16-09-2015

नॉएडा बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है विभाग ने एक उधमी को 27 अरब का बिजली का बिल भेजा है बिल को ठीक करने के लिए उधमी को करीब तीन माह का समय लगा है हलाकि विभाग ने अब 12,537 का बिल बनाया है इस बिल ने विभाग की कार्यशैली पर प्रशनचिन्ह लगा दिया है वहीँ विभाग के अधिकारी अब जिस स्तर से गलती हुई है उनके खिलाफ कार्यवाही की बात कह रहे है -ये है रनदीप सिंह इनकी नॉएडा के सेक्टर 7 में समीर इंजीनियरिंग वर्क के नाम से कंपनी है ये नॉएडा में पिछले 30 वर्ष से जेननेटर के पार्ट्स बना रहे है 10 से 15 हजार का बिजली का बिल इनके पास प्रतिमाह आता था  लेकिन 11सितंबर 2015 को जब इनकी कंपनी में बिजली का बिल पहुंचा तो इनके होश उठ गए बिल में 27096187336.56 रुपए की रकम का भुगतान करना था बिल को देखकर रनदीप परेशान थे कि वो क्या करे बिल को लेकर वो विभाग के अधिकारियो के पास पहुंचा लेकिन उसकी किसी ने कोई मदद नहीं की जब सभी उधमी संगठित हुए तक जाकर उसका बिल ठीक किया गया जिसमे 12,537 का भुगतान करके अब रनदीप बिजली विभाग के लिये कुछ नहीं बोलना चाहते

नॉएडा बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है

vlcsnap-2015-09-16-19h00m11s110

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=bXCpYiafAfY&w=420&h=315]

Comments are closed.