मारवाह स्टूडियो में चल रहे तीन दिवसीय 8वें ग्लोबल फिल्म समारोह के दूसरे दिन मनोरंजन कर को समाप्त करने पर सेमीनार का आयोजन किया गया

NOIDA ROHIT SHARMA

मारवाह स्टूडियो में चल रहे तीन दिवसीय 8वें ग्लोबल फिल्म समारोह के दूसरे दिन मनोरंजन कर को समाप्त करने पर सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें कई फिल्मी हस्तियों जिनमें जलवा, चालबाज जैसी फिल्मों के निर्देशक पंकज पाराशर, रहस्य जैसी फिल्म के निर्देशक व सरकार फिल्म के लेखक मनीष गुप्ता, भारत में मंगोलिया की राजदूत मुनगुनजुल, ग्लोबल फिल्म समारोह के निदेशक संदीप मारवाह व साजाजिक कार्यकर्ता सविता शर्मा शामिल रहे। फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता ने कहा मनोरंजन कर को पूरी तरह हटा देना चाहिए या उस पर स्लैब बनाना चाहिए क्योंकि फिल्म की टिकट का मूल्य इतना अधिक हो गया है जिससे अधिकांश जनता फिल्मों को अवैध रूप से डाउनलोड कर के देख लेते हैं जिससे पूरी इंडस्ट्री को नुकसान होता है। मंगोलिया की राजदूत मुनगुनजुल ने कहा मेरे लिए आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि मैं पहली बार भारत आयी हूं और वो भी एक अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह में जिसमें फिल्म व सिनेमा से जुड़े इतने विविध रूप देखने को मिल रहे हैं। संदीप मारवाह ने इस अवसर पर कहा दुनिया का हर इंसान खुश रहना चाहता है और फिल्में मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है लेकिन हमें अपने देश में मनोरंजन के लिए टैक्स देना पड़ता है। समारोह के अन्य प्रोगामों में वियतनाम की डाक्यूमेंट्री फिल्में, सिनेमा पर किताब का विमोचन, पेंटिग प्रदर्शनी, सरदार वल्लभ भाई पटेल फोरम का पोस्टर रिलीज, कार्यशालाएं, एशियन स्कूल आॅफ मीडिया स्टडीज के छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्मों का प्रदर्षण का आयोजन किया गया इसके साथ ही कई स्कूलों के बच्चों ने फिल्मों का मजा लिया और छात्रों द्वारा रंगारंग प्रोगाम व सूफी गाने व छात्रों द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया गया।

DSC_0056

DSC_0067

DSC_0114

 

 

Comments are closed.