ऍफ़ एन जी विहार गढ़ी चौखंडी का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता से मिला

NOIDA ROHIT SHARMA

नौएडा में बिजली की समस्याओं को लेकर एफएनजी विहार-2 ग्राम गढ़ी चैखन्डी के कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी के अधीक्षण अभियन्ता श्री मुकल सिंघल के साथ सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने एफ.एन.जी विहार-2 क्षेत्र के आधे निवासियों को बिजली उपलब्ध है और आधे लोगों को नही है इसके बारे में अवगत कराया और कहा की इन नागरिकों का क्या कसूर है जो इनको अंधेरे में अपना जीवन यापन करना पड़ रहा हैै। बिजली न होने के कारण वहां पर  पानी की समस्या, बच्चों का पढ़ने- लिखने की समस्या, महिलाओं को रात-बिरात किसी आवष्यक कार्य के लिए अंधेरे में आना जाना बहुत ही कठिन होता है। बिजली न होने के कारण कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। नौकरी पेषा नागरिकों को आज भी वहां पर अपना जीवन यापन करने में बहुत ही कठिनाई हो रही है।  अधिकारी से मिलकर विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात की और अधिकारियों ने आवष्वासन दिया कि इस कार्य को जल्द से जल्द उचित कार्यवाही कर इस समस्या का निदान किया जायेगा। इस मुलाकात के दौरान श्री राजेष सिन्हा के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.