Noida minor girl reportedly pushed from 3th floor causing her death

NOIDA ROHIT SHARMA

दिल्ली से सटे नोएडा के फेस 3 थाना क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने अपने किरायेदार की नाबालिक युवती के साथ पहले छेड़छाड़ की और जब युवती की माँ को आता देखा तो युवती को तीसरी मंजिल की छत से धक्का दे दिया। युवती की छत से गिरने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने घंटो युवती का शव रखकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की जब पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा दिया तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  नाबालिक युवती की और युवती के परिजनों की माने तो मकान मालिक पप्पी यादव का बेटा रोबिन यादव अपने मकान में किराये पर रह रही 9वी की छात्रा को छत पे अकेला देख छत पर जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और जब आरोपी युवक ने लड़की की माँ को आता देखा तो उसे छत की रेलिंग से धक्का दे दिया जिससे वो सड़क पे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आरोपी युवक रोबिन इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।   हालांकि इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची नॉएडा पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और ये विश्वाश दिलाया की इस पूरे मामले की जाँच की जा रही है अगर कोई  दोषी पाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।। फ़िलहाल अभी मौत की असली वजह क्या है ये कहना जल्दबाजी होगी जाँच की जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। । वही परिजनों का कहना है की उनकी बच्ची के साथ क्या क्या हुआ पुलिस इसकी जाँच करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=OlLykhWey2U&w=420&h=315]

Comments are closed.