नोएडा मे आज एक बङा हंगामा देखने को मिला जब हत्या के मामले मे गवाह की हत्या कर दी गई
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा मे आज एक बङा हंगामा देखने को मिला जब हत्या के मामले मे गवाह की हत्या कर दी गई..परिजनो ने लाश को रोड पर रख कर जमकर हंगामा काटा..और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए..मामला सेक्टर-58 थानाक्षेत्र का है..1 माह पहले एक युवक की सेक्टर-62 जेएसएस कालेज के पास हत्या कर दी गई थी..इस मामले मे तीन लोग अरेस्ट हुए थे जिसमे 1 आरोपी जेल मे है और 2 जमानत पर…इस हत्या मामले मे तारीक नाम का एक युवक गवाह था..कल रात पुलिस को जेएसएस कालेज के पास ही एक युवक घायल अवस्था मे मिला पुलिस ने लावारिस मे दर्ज कर अस्पताल मे भर्ती करा दिया..जहा आज तारीक की मौत हो हो गई..तारीक की पहचान हुई और गुस्साए परिजनो ने युवक की लाश लेबर चौक पर रख कर जाम लगा दिया..जिस शक्स की हत्या हुई थी उन्होने सीधा आरोप पुलिस पर लगाया है की 7 दिंसबर मे तारीक की गवाही कोर्ट मे होनी थी लिहाजा उनके बेटे के हत्यारो ने गवाह को भी मौत के घाट उतार दिया..और पुलिस ने कुछ नही किया..मृतक की मां की माने तो पुलिस बयान दर्ज कर चुकी है और तारीक को पहचानती भी थी लेकिन उसके बावजुद उसे लावारिस मे दर्ज किया परिजनो को काल तक नही किया..जिससे साफ जाहिर होता है की पुलिस हत्यारो के साथ मिली है…काफी देर के बाद पुलिस के आला अफसरानो ने परिजनो को समझा बुझा कर जाम खुलावाया..लेकिन जिस तरह हत्या के मामले मे गवाह की मौत हुई है उससे साफ पता चलता है की कही न कही पुलिस की कमिया रही…गवाह और पहले हुई हत्या का जेएसएस कालेज के पास ही मिलना ये भी कई सवाल खङा करता है
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=tEqCDv2UXFI&w=420&h=315]

Comments are closed.