दिल्ली से सटे नोएडा में खुले नाले कितने घातक है इसका अंदाजा इस हादसे से लगा सकते है
NOIDA ROHIT SHARMA
दिल्ली से सटे नोएडा में खुले नाले कितने घातक है इसका अंदाजा इस हादसे से लगा सकते है। की खुले नाले में एक मजदूर गिर गया जिसे निकलने के प्रयास में जरजर दीवार गिर गई जिससे दो लोग और गिर गए जिन्हे निकलने के लिए क्रेन की मदद ली गई। हालांकि तीनो लोगो को निकाल लिया गया है। वही चश्मदीदों की माने तो और लोगो के गिरे होने की आसंका है जिसे निकलने का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वही इलाज के दौरान एक की मौत हो गई दो की हालत नाजुक बनी हुई है। ये तश्बीरे मौके की है जहां क्रेन की मदद से नाले में गिरे लोगो की तलाश की जा रही है। वही चश्मदीदों की माने तो नाले में चार लोग गिरे है। तीन को तो निकाल लिया गया है लेकिन एक की तलाश जारी है। वही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियो की माने तो पहले एक मजदूर गिरा जिसे निकलने और देखने के लिए भीड़ लग गई और अचानक से नाले पे बनी दीवार भरभरा कर गिर गई जिससे दो लोग और गिरने की सुचना मिली। मौके पर बचाव कार्य जारी है तीन को निकाल लिया गया है। और कोई गिरा है या नहीं उसके लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि इस हादसे में निकाले गए तीनो लोगो को जिला अस्पताल में ले जाया गया जहा उपचार के दौरान एक की मौत हो गई दो की हालत नाजुक है। फ़िलहाल मर्तक और घायलो की पहचान नहीं हो पाई है। वही नाले में और लोगो के गिरे होने की आशका के चलते क्रेन से तलाश किया जा रही है।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=5k6ijkrfkOs&w=420&h=315]

Comments are closed.