YADAV SINGH SCAM – CBI DIGS PIPELINE LAID IN NOIDA AND TOOK SAMPLE
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा प्राधिकरण के घोटालों की जाँच कर रही CBI ने हज़ारों-लाखों फ़ाइल की जाँच करने के साथ साथ अब उन टेंडरों की जाँच शूरू कर दी है जिन टेंडरों को यादव सिंह ने जारी किया है । पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यादव सिंह द्वारा जारी किये गए 954 करोड़ के टेण्डर की जाँच करने CBI 14 दिसम्बर की शाम को करीब 7 बजे नॉएडा प्राधिकरण पहुँची और प्राधिकरण में तैनात कई अधिकारीयों से पूछताछ की और फिर उद्योग मार्ग और M P-1 मार्ग पर CBI ने उस टेण्डर की जाँच की जिसमे टेण्डर छुटने से पहले काम करना और कई अनियमिताओं के आरोप यादव सिंह पर थे। इस टेण्डर को नियमो के विरूद्ध जारी करने के आरोप की यादव सिंह पर नॉएडा के थाना 39 में ऍफ़ आई आर दर्ज की गयी थी । इसी टेण्डर ने यादव सिंह को सुर्ख़ियों में लाया था । अब सीबीआई ने इस टेण्डर में डाले जानी वाली अंडर ग्राउंड केबल की खुदाई करा कर ये चेक किया है की वास्तव में काम हुआ भी है या नही ? अब सीबीआई की रडार पर नॉएडा प्राधिकारण के अधिकारीयों के साथ साथ 954 करोड़ का टेंडर लेने वाली कंपनी भी है। नॉएडा की सड़को की खुदाई के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियो द्वारा बिजली विभाग से उस लाइन की विधुत सप्लाई भी बंद करा दी थी जिन लाइनों की सीबीआई अधिकारी जाँच कर रहे थे ।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=TmQQ0hNxlS0&w=420&h=315]



Comments are closed.