सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर मोदी सरकार की दमनकारी व विघटनकारी नितियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

NOIDA ROHIT SHARMA

महानगर कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूपसे आज दोपहर 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय सैक्टर – 19 पर केंद्र की मोदी सरकार की दमनकारी व विघटनकारी नितियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भरस्टाचार नजर नहीं आते हैं और कोंग्रेसियों को झूठे मामलों में फ़साने की कोशिश कर रहे हैं।  महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि कॉंग्रेसी मोदी सरकार के दमन के आगे झुकेंगे नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करेंगे। आज के धरने में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेरखान ने बताया कि कैसे मोदी के इसारे पर भाजपा के नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी पर एक झूठा मुकदमा दायर कर उनकी छवि को ख़राब करने की कोशिस कर रहे हैं।  प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के उपस्तिथ नहीं होने के कारण जिला कांग्रेस व महानगर नोएडा कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे राष्ट्रपति से मांग की गई है कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले कुछ समय से कांग्रेस के नेताओँ को निशाना बनाकर उन पर झूठे बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें परेशान कर रही है।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी की छवि ख़राब करने की कोशिश की जा रही है। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पाइलेट को भी निशाना बनाया जा रहा है।  राष्ट्रपति से प्रार्थना की गई है कि वे केंद्र की मोदी सरकार को संवैधानिक व लोकतान्त्रिक मूल्यों का पालन करने का आग्रह करें।  यदि केंद्र की मोदी सरकार नहीं चेती तब हम कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन व रोड़, रेल जाम करेंगे, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदारी केंद्र की मोदी सरकार की होगी।  आज के प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागर, एआईसीसी सचिव जुबेरखान, अजित दौला, राजेंद्र अवाना, ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, तफ़सीर आलम, कृपाराम शर्मा, पीताम्बर शर्मा, रमेशचन्द्र तुगलपुरिया, जगमाल मावी, दिनेश अवाना, गणेश जाटव,राजन बिष्ट, गौतम अवाना,  ऋषि गौतम, ललित अवाना, रामकुमार तंवर, राजकुमार भारती, सैफ खान, विक्रम सेठी, राजकुमार त्यागी, पुरषोतम नागर, संजय तनेजा, फिरे सिंह नागर, सतेंद्र शर्मा, जितेन्द्र अम्बावत, प्रमोद शर्मा, प्रीतम रावत, जे सी मिश्रा, , यतेन्द्र शर्मा, दयाशंकर पाण्डेय,  राजेश विश्कर्मा, सोनू प्रधान, परवेज, अबास रिजवी, अरुण भाटी, सतीश पंचाल व प्रवक्ता पवन शर्मा सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

IMG_20151219_123248

Comments are closed.