क्रिसमस की खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए नॉएडा स्थित एंटरटेनमेंट सिटी पूरी तरह से तैयार है
NOIDA ROHIT SHARMA
क्रिसमस की खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए नॉएडा स्थित एंटरटेनमेंट सिटी पूरी तरह से तैयार है. इस बार आगंतुकों को लाइव परफॉर्मेंस के साथ-साथ और भी कई लुभावनी गतिविधियाँ देखने को मिलेगी। इस अवसर पर थीम पार्क के सीईओ विन्सेंट पिजनेनबर्ग ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार परिवार के साथ समय बिताने और मंगल कामनाएं करने का है. हमें यकीन है की हमारे अथिति इन गतिविधियों का खूब आनंद लेंगे और भावना के अनुरूप खुशियां मनाएंगे। क्रिसमस को देखते हुए वर्ल्डस ऑफ़ वंडर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसके अलावा विशेष रूप से सजाई गई कारें भी है जिनमे सांता क्लाज के रूप में सजे चीयरलीडर भी हैं। इन कारों के सफर के दौरान नन्हे मेहमानो को तोहफा बाँटा जाएंगा। इसके अलावा भी वर्ल्डस ऑफ़ वंडर में क्रिसमस के मद्देनज़र और भी कई आकर्षक व लुभावने गतिविधियाँ देखने को मिलेगी।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=dkXRFgQw8jw&w=420&h=315]
Comments are closed.