नॉएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने फ़र्ज़ी दरोगा उत्तम सिंह नाम के इस युवक को गिरफ्तार किया

NOIDA ROHIT SHARMA

नॉएडा पुलिस के हत्थे एक ऐसा युवक चढ़ा है जो अपनी अय्याशियों को अंजाम देने के लिए पुलिस की वर्दी को ही पहन लेता था और बन जाता था एक फर्जी पुलिस अधिकारी और अपने कारनामे अंजाम देने के लिए सब पर रौब जमाता फिरता था पुलिस अधिकारियो की माने तो युवक पहले ही गिरफ्तार हो गया नहीं तो यह फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे डालता नॉएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने उत्तम सिंह नाम के इस युवक को उस वक्त गिरफ्तार किया जब यह यु पी पुलिस की फर्जी वर्दी पहन कर नॉएडा के जीआईपी मॉल में घूम रहा था और सब पर अपना रौब जमाकर धमका भी रहा था इसकी सुचना जब नॉएडा पुलिस को मिली तो उसने पड़ताल की तो उत्तम सिंह की असलियत सामने आई दरअसल यह युवक अपने मजे के लिए पुलिस की वर्दी पहन कर लोगो को धमकता है जिसके बाद पुलिस ने इस फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=Ob1MA9kVZ0c&w=420&h=315]

Comments are closed.