मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने निकाली ’मतदाता जनजागरण रैली’

NOIDA ROHIT SHARMA

आज दिनांक 25 जनवरी 2016 को मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शान्ती देवी कन्या विद्यालय, कस्बा रबूपुरा, जनपद गौतमबुद्धनगर की छात्राओं ने नगर और क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से “मतदाता जनजागरण रैली” निकालकर, देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में अनूठी पहल की। रैली निकालने से पूर्व सभी छात्राओं ने शपथ खाई कि ’’हम अपने घरों पर जाकर परिवार व ग्रामवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।’’ मतदाता रैली को वरिष्ठ किसान नेता धीरेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर नगर पंचायत रबूपुरा के अधिशासी अधिकारी श्री राज कुमार, श्रीमति गुलनाज बेगम प्रधानाचार्या शान्ती देवी कन्या विद्यालय, मंसूर खांन, अमित कौशिक, श्री अब्दुल सलीम खांन, विनोद शर्मा, केशव सिंह, मुस्तकीम खांन, हरिओम कुमार, फाजिल भाई, जुनैद भाई, बलवीर सिंह, जब्बार अली, तारा सिंह शास्त्री, कुलदीप शर्मा, कुलदीप भाटी, अलीमुददीन खांन आदि लोग उपस्थित रहे।

20160125_140757

Comments are closed.