श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा-प्रेस विज्ञप्ति-कवि सम्मेलन का आयोजन
NOIDA ROHIT SHARMA
श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा एवं श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर सेक्टर-62 स्थित एक्सपो सेंटर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की शुरूआत श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा एवं श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ श्रीमति कीर्ति माथूर ने सरस्वती वंदना के साथ कविता ‘‘चरणों को तेरे माॅं गंगा पुकारती है।’’ के साथ की। कवि डा. कुंवर बेचैन ने कविता ‘‘ सांस का हर सुमन हैं वतन के लिए’’ कहीं तो पूरा हाॅल तालियों से गुंज उठा। कवि गोपालदास नीरज ने सुभाष चन्द्र बोस पर कविता का पाठ किया। कवि बाल स्वरूप राही, डा. कुंवर बेचैन, राजवीर सिंह क्रांतिकारी, श्रीमति उर्मिला श्रीवास्तव, बलराम श्रीवास्तव, बाबा कानपुरी, चरणजीत चरण, शंशांक प्रभाकर, श्रीमति कुंवर रावनाड़ा ने अपनी-अपनी कविता का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सोलंकी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा रहे। इस मौके पर आरडी श्रीवास्तव, बीपी सिन्हा, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, आरके गुप्ता, एके साहनी, आरएन श्रीवास्तव, एके मित्तल, पीके गुप्ता व योगेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.