अरावली सैक्टर – 34 द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सुबह झण्डा रोहण किया गया तथा दोपहर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
अरावली सैक्टर – 34 द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सुबह झण्डा रोहण किया गया तथा दोपहर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे अपार्टमेंट के लगभग 70 बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई। देश भक्ति गीतोँ तथा लोक गीतोँ पर जम कर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा उपस्तिथ जन समूह ने तालियों से हर्ष वर्धन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पवन शर्मा ने स्वच्छ व सुन्दर अपर्टमेंट रखने व पोलिथिन मुक्त अपार्टमेन्ट रखने की सभी निवासियों को सपथ दिलवाई। आरडब्लूए द्वारा सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्तिथ गणमान्य लोगों में के के जैन,दिनेश ढिमरी, के सी श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, अनिल गुप्ता, वि सोमेश्वर, प्रमोद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।



Comments are closed.