नोएडा के फिल्म सिटी में स्थित मारवा स्टूडियो में मिसेज इंडिया क्वीन आॅफ सब्सटेन्स प्रतियोगिता में भाग ले रही 40 प्रतियोगी पंहुची।

NOIDA ROHIT SHARMA

खूबसूरती और वक्त रोकने से नहीं रूकता लेकिन स्त्रियों की खूबसूरती विवाह के बाद ज्यादा निखर हो जाती है। यदि उस खूबसूरती में मेहनत और ईमानदारी में मिला दिया  जाये तो वह एक अलग ही मुकाम हासिल कर सकती है, यह कहना था मारवाह स्टूडियो के निदेषक संदीप मारवाह जहां मिसेज इंडिया क्वीन आॅफ सब्सटेन्स प्रतियोगिता में भाग ले रही 40 प्रतियोगी पंहुची। आज स्त्रियां पूरे विष्व में अपना वर्चस्व कायम कर रही है फिर चाहे वह अभिनय, मेडिकल, इंजीनियरिंग या फिर मिसेज इंडिया। इस प्रतियोगिता में विषेष तौर से भाग लेने लंदन से आई प्रिंयका भनौट व दुबई से महक कक्कड़ ने कहा कि हम मिस इंडिया में भाग लेना चाहते थे लेकिन उस वक्त हम  अपना सपना पूरा नहीं कर पाई और शादी के बाद हमारे लिए यह सुनहरी मौका है जहां हम अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसमें खूबसूरती के साथ साथ आपकी दिमागी काबलियत को भी जांचा जाता है। कार्यक्रम की आयोजक रितिका ने भाग लेने वाली प्रतियोगियों से कहा कि विनर चाहे कोई भी हो लेकिन यहां तक पंहुचना ही बहुत बड़ी बात है क्योंकि शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपनी जिंदगी का लक्ष्य भूल कर अपने परिवार मंे ही सिमट कर रह जाती है। इस अवसर पर आयोजकों में बबीता व विनय भी उपस्थित रहे। अंत में मारवाह स्टूडियो की तरफ से सभी प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। 

DSC_0135

DSC_0205

 

Comments are closed.