नोएडा में स्वाईन फ्लू का बढाता प्रकोप, लेकिन बीमारी से निपटने वाली दवा सरकारी अस्पताल में नही है
NOIDA ROHIT SHARMA
दिल्ली और एनसीआर मे स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढता जा रहा है। नोएडा मे भी एक महिला को स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। लेकिन जहा एक ओर स्वाइन फ्लू के कहर को रोकने के लिए सरकार ने सभी अस्पतालों को एलर्ट जारी किया है नही नोएडा का सरकारी अस्पताल इस बिमारी को लेकर जरा भी गंभीर नही है। अस्पताल मे इस बिमारी से निपटने के लिए कोइ दवा भी उपलब्ध नही है लेकिन कैमरे को देखते ही आनन-फानन में अस्पताल मे स्वाईन फलू का वार्ड बनाया गया।एनसीआर में स्वाइन फ्लू जैसी बढ़ती बीमारी को देखकर वही इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने लोगो से अपील की है स्वाइन फ्लू के टेस्ट रिपोर्ट मान्यता प्राप्त लैब सेंटर में कराये नोएडा का सरकारी अस्पताल ..खास कर के गरिबों के इलाज के लिए इस आलिशान अस्पताल को 600 करोड की लागत से बनाया गया है। लेकिन आप जान कर हैरान रह जाएगे कि इस अस्पताल मे स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए कोइ इंतजाम नही किया गया है। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए यहा ना तो कोइ दवा है और अस्पताल मे स्वाईन फलू का वार्ड आनन-फानन में बनाकरखाना पूर्तिकर की गई। जिले के सीएमओ का कहना है की अभी यूपी मे स्वाइन फ्लू का कोइ खतरा नही है लिहाजा यूपी के किसी भी सरकारी अस्पताल मे इस बीमारी से निपटने के लिए इंतजाम नही किए गए है। हालाकि नोएडा और गाजियाबाद मे कुछ संदिग्ध मरीज मिले है लिहाजा दवाइयों का आर्डर दे दिया गया है
Comments are closed.