पुरे देश में स्वाइन फ्लू के चलते हड़कंप मचा हुआ है वही नॉएडा में भी इसका कहर लगातार जारी है

NOIDA ROHIT SHARMA

नॉएडा में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे  सरकारी आकड़ो के मुताबिक अभी तक 66 लोगो के नमूने जाच के लिए भेजे जा चुके है जिनमे से 52 की  रिपोर्ट आ चुकी है  और इस रिपोर्ट में  40 लोगो में  स्वाइन फ्लू की पुस्टि हो चुकी है जबकि अभी 14  नमूनों की रिपोर्ट आनि बाकि है । स्वाइन फ्लू के नॉएडा में लगतार मामले सामने आने के बाद जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड खाली पडे हुए है  और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की माने तो ये मामले गंदगी की वजह से बढ़ रहे है और जिले में साफ सफाई रखने के लिए प्राधिकरण को पत्र भी लिख रहे है। एक तरफ स्वस्थ विभाग जहा तमाम वादे  पूरे  करने का दावा कर रहा है और स्वाइन फ्लू वार्ड से लेकर दवाईया  तक  उपलब्ध होने की बात कर रही वही स्वाइन  फ्लू वार्डो पर लटका ताला इन सरकारी कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है ।

 

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=nmdLD9ct4bE&w=420&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.