नोएडा : प्ले स्कूल में लगी भीषण आग , बिल्डिंग में फँसे 4 लोगों को निकाला सुरक्षित

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा में आज बड़ा हादसा हो सकता था , आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 50 स्थित प्ले स्कूल में अचानक भीषण आग गई , खासबात यह है कि प्ले स्कूल में जब आग लगी , उस समय बिल्डिंग के अंदर 4 लोग मौजूद थे।

वही इस आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई , मौके पर पहुँची 6 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया , साथ ही 4 फँसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दे कि जिस प्ले स्कूल में आग लगी उसका नाम रवि नॉडी प्ले स्कूल है। ये प्ले स्कूल भाजपा नेता रविकांत मिश्रा का है।

वही इस मामले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से इमारत के अंदर 4 लोग फस गए थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसमें एक युवती समेत 3 अन्य स्कूल के कर्मचारी थे। लॉकडाउन की वजह से पूर्व से ही बंद चल रहे है , जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि 6 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल जाँच जारी है आखिर आग किस वजह से लगी थी। प्रथम दृष्टि से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

वही दूसरी तरफ रवि नॉडी प्ले स्कूल के मालिक बीजेपी नेता रविकांत मिश्रा ने बताया कि प्ले स्कूल में आग लगने की सूचना मिली , जिसके बाद दमकल विभाग को इस मामले की सूचना दी गईं। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल जाँच चल रही है कि आखिर किस वजह से आग लगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.