NOIDA SECTOR 27 MOBILE SHOW ROOM LOOTED – POLICE INVESTIGATIONS ON @sspnoida

NOIDA ROHIT SHARMA

नॉएडा के सेक्टर 27 अट्टा मार्किट के अंतर्गत आने वाली फूल सिंह मार्किट में उस समय हडकंप मच गया जब चोरो ने मोबाइल और लैपटॉप शोरूम में लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया .. आप को बता दे बीती रात चोरो ने फूल सिंह मार्किट में स्थित ओप्पो मोबाइल कंपनी के शोरूम में चोरो ने लाखो की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये ..वही चोरो शोरूम के बगल वाली लैपटॉप की दुकान पर भी चोरो ने जमकर धावा बोला और चोरी की घटना को अंजाम दे देकर फरार हो गये …घटना की जानकारी उस समय लगी जब मोबाइल शोरूम मालिक ने सुबह आकर देखा तो शोरूम में ताला टुटा हुआ था और शोरूम में रखे मोबाइल चोरी हो गये थे .. जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर थाना सेक्टर 20 पुलिस मोके पर पहुची और मामले की जाच में जुट गयी है वही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी इस मामले में मदत ली जा रही है … वही शोरूम के मालिक की माने तो करीब 70 से 75 लाख रूपये के मोबाइल जो की शोरूम में रखे हुए थे वो चोरी हुए है और पुलिस जाच कर रही है … वही लैपटॉप की दुकान के मालिक की माने तो करीब 5 लाख रूपये के लैपटॉप मेरे यहाँ से चोरी हो गये है … वही नॉएडा पुलिस के अधिकरियो की माने तो चोरी होने की जानकारी मिली है मामले की जाच की जा रही है और अभी तक आकलन नही किया गया है और फिंगर प्रिंट भी लिए है

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=wXJYBblwVxc&w=420&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.