NOIDA SECTOR 8 SMALL BOY CRITICALLY INJURRED WHILE ILLEGAL TAPPING OF POWER
कटिया डालने के दौरान बच्चा झुलसा
सेक्टर-आठ में तार में कटिया डालने के दौरान स्पार्किंग की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चा दस प्रतिशत झुलस गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। सेक्टर आठ में लवेश(8) रहता है। वह ट्रांसफार्मर के पास खड़ा था। तभी वहां एक व्यक्ति आया। वह कटिया डालकर बिजली चोरी का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दो तार आपस में सट गए, जिससे तेज स्पार्किग हुई। इसकी चपेट में बच्चा आ गया। वह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कटिया डालने वाला मौके से फरार हो गया।
Comments are closed.