भारत विकास परिषद, विवेकानन्द शाखा एवम श्री श्याम स्नेह मंडल नोएडा संयुक्तरुप से असहाय व निर्धन परिवारों की कन्याओं के लिये सामुहिक विवाह का आयोजन

भारत विकास परिषद, विवेकानन्द शाखा एवम श्री श्याम स्नेह मंडल नोएडा संयुक्तरुप से असहाय व निर्धन परिवारों की कन्याओं के लिये सामुहिक विवाह का आयोजन निम्न कार्यक्रमानुसार करने जा रहे हैं।

दिनांक: 30 मई 2015 (प्रात: 9 बजे से),

स्थान: सरस्वती शिशु मन्दिर, C-41, सैक्टर-12,

भोजन: अप्रान्ह 2 बजे से

जिसमें मुख्य अतिथि डाँ महेश शर्मा जी, केन्द्रिय मंत्री, भारत सरकार, अति विशिष्ठ अतिथि श्री सतीश गौतम जी, सांसद (अलीगढ), विशिष्ठ अतिथि श्रीमति विमला बाथम जी विधायक नोएडा, श्री एन पी सिंह जी जिलाधिकारी गौतम बुध नगर एवम श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी (राष्ट्रीय अध्य्क्ष अनुसुचित जाति मोर्चा) रहेंगे। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रुप में श्री संजय बाली जी व श्री सुशील भारव्दाज जी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुभाष खुराना जी, प्रान्तीय अध्यक्ष पक्षिमी उत्तर प्रदेश करेंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे पन्जीकरण के साथ प्रारम्भ होकर साय 6 बजे तक चलेगा जोकि हिन्दू रिती रिवाज एवम विधी विधान से 5 विद्वान पंडितों द्वारा विवाह सम्पन्न कराया जायेगा और नवविवाहित जोड़ों को ग्रह्स्ती के लिये आवश्यक घरेलू वस्तुऐं उपहार स्वरूप दी जायेंगी जिससे वे अपनी ग्रह्स्ती निर्वादरुप से आरम्भ कर सकें। हम आपके (प्रैस के बन्धुओं) माध्यम से वर-वधु परिवारों के मुखियाओं से अनुरोध करते हैं कि पंजीकरण के समय वर-वधु की आयु से सम्बन्धित प्रमाण पत्र और अपनी सह्मती का शपथ पत्र अवश्य लायें ताकि उनकों कोई असुविधा न हो। कार्यक्रम में आप नोएडा के सभी नागरिक सादर आमंत्रित है और उनसे अनुरोध है कि जरुरतमंद परिवारों को हमारे इस प्रयास के विषय की जानकारी दें ताकि वे भी इसका लाभ उठा सके।

Comments are closed.