आप नेता आतिशी का बयान , भाजपा ने तीनों नगर निगमों को भगवान भरोसे छोड़ा , पिछले 15 दिनों से एमसीडी में एक भी आयुक्त ड्यूटी पर नहीं हैं

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा ने तीनों नगर निगमों को भगवान के भरोसे छोड़ा दिया है। पिछले 15 दिनों से एमसीडी में एक भी आयुक्त ड्यूटी पर नहीं है। एक तरफ नगर निगम के मेयर सड़क पर बैठकर राजनीति कर रहे हैं और दूसरी तरफ तीनों नगर निगम के दोनों आयुक्त छुट्टी पर हैं, ऐसे में एमसीडी कौन चला रहा है?

 

उन्होंने कहा कि क्या भाजपा ने मान लिया है कि विधानसभा चुनाव की तरह ही एमसीडी चुनाव में भी उनकी बुरी तरह से हार होने वाली है? आम आदमी पार्टी जानना चाहती है कि बिना मेयर और आयुक्त के तीनों एमसीडी में नया बजट और नए टैक्स कौन लगा रहा है? अगर सभी आयुक्त छुट्टी पर थे, तो बीजेपी ने वैकल्पिक अधिकारी की नियुक्ति क्यों नहीं की?

 

‘आप’ विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा बताए कि यदि भाजपा के मेयर मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठे हैं, म्युनिसिपल कमिश्नर 15 दिन से छुट्टी पर गए हुए हैं, तो फिर नगर निगम को कौन चला रहा है? नगर निगम का बजट बन रहा है, वह बजट कौन बना रहा है? दिल्ली नगर निगम दिल्ली की जनता पर नए नए टैक्स थोप रही है, वह टेक्स्ट कौन लगा रहा है?

 

भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए आतिशी ने पूछा कि क्या भारतीय जनता पार्टी 2020 के विधानसभा चुनाव में हुई हार का बदला दिल्ली की जनता से ले रही है? या भाजपा को ऐसा लग रहा है कि आने वाले नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा की वही हालत होने वाली है।

 

जो 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई थी और इसीलिए भाजपा ने नगर निगम को राम भरोसे छोड़ दिया है? वर्तमान में भाजपा शासित नगर निगम की जो स्थिति बनी हुई है, उसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि दिल्ली की जनता की सेवा करने में और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में भाजपा को कोई रुचि नहीं है।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.