देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन अपनाने को विस्तार देने के लिए ओकिनावा ने ‘ईवी अवेयरनेस’ मुहिम शुरू की

नई दिल्ली, 6 अप्रैल, 2021: भारत में सबसे तेजी से विकसित हो रही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनीओकिनावा आॅटोटेक ने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को लेकर लोगों के सवालों के जवाब और गलत धारणाएं दूर करने के लिए टोल—फ्री नंबर की शुरुआत की है। कंपनी देशभर के लोगों से स्मार्ट ई—वाहन अपनाने की अपील करती है। यह मुहिम ग्राहकों और कारोबारियों को बेहतर कल के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल और लाभ के बारे में बताएगी।
 
ओकिनावा आॅटोटेक के एमडी और संस्थापक जीतेंदर शर्मा बताते हैं, ‘आईक्यूएयर की 2020 वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में से 35 शहर भारत में ही हैं। इन शहरों का प्रदूषण स्तर कम करने के लिए ई—मोबिलिटी ही कारगर हो सकती है। वाहन बाजार में 80 फीसदी वाहन दोपहिया होते हैं, लिहाजा सभी ग्राहकों को समझना बहुत जरूरी है कि हरित पर्यावरण निर्मित करने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की होती है। इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने से हम न सिर्फ लंबे समय तक धन की बचत कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण पर अच्छा—खासा सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।’
 
ओकिनावा की योजना है कि इसके टोल—फ्री नंबर 044—61660460 के जरिये सभी संभावित ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए एक दीर्घकालिक कार्यक्रम बनाया जाए जहां कोई भी व्यक्ति इस नंबर के जरिये कंपनी तक पहुंच बना सके और इसके उत्पादों तथा इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के फायदे जान पाएं। अभी कंपनी के पोर्टफोलियो में छह तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जिनकी कीमत 50,000 से लेकर 1.14 लाख रुपये तक है। इनमें ली—आयन स्लो स्पीड और ली—आयन हाई स्पीड स्कूटर भी हैं। इस साल ओकिनावा दो और नए हाई स्पीड दोपहिया पेश करने की योजना बना रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.