OMG: मुलायम गठबंधन के लिए थे राजी, लेकिन अखिल ेश और शिवपाल ने…
OMG: मुलायम गठबंधन के लिए थे राजी, लेकिन अखिलेश और शिवपाल ने…
सपा से आई एक बड़ी खबर के तहत यह पता चला हैं कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव दूसरी समाजवादी पार्टियों से गठबंधन के लिए राजी थे, लेकिन इस बार भी अखिलेश और शिवपाल की लड़ाई के कारण उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है. सूत्रों में मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में अखिलेश और शिवपाल के बीच सीटों के लिए भी मतभेद चल रहा है. चाचा भतीजे में कोई भी अपनी सीटों को कुर्बान करने को राजी नहीं था. जिसके कारण सपा मुखिया मुलायम को गठबंधन पर यू टर्न लेना पड़ा.
सूत्रों की माने तो सभी जीते हुए सीटों पर अखिलेश की नजर है. जहां पर वो अपने मन मुताबिक प्रत्याशियों को खड़ा करना चाहते थे. गिनती के अनुसार यह सीट 170 से 210 तक बताई जा रही हैं. इसके साथ ही शिवपाल यादव भी सभी जीती हुए सीटों पर अपने प्रत्याशियों को टिकट दिलवाना चाह रहे हैं. इतना ही नहीं पिछले चुनाव में जिस जिस सीट पर सपा को दुसरा स्थान मिला है. उसे भी शिवपाल ही हासिल करना चाह रहे हैं. इसके अलावा गठबंधन को लेकर कांग्रेस की भी मांग सपा के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं.
बताया जा रहा है कि कांग्रेस सपा से 125 से 150 सीट मांग रही थी लेकिन सपा कांग्रेस को मात्र 50 से 55 सीट ही देना चाह रही हैं. कोंग्रेस भी जीती हुई सीटों के साथ-साथ, 2012 के विधानसभा चुनाव में जहां उन्हें दूसरा स्थान मिला हैं उसे भी मांग रही हैं. इसके साथ ही यह भी खबर मिल रही हैं अखिलेश सीटों के बंटवारे में अपनी राय से ही टिकट बांटे जाने की बात सपा मुखिया के सामने रख चुके हैं. अखिलेश किसी भी कीमत पर दागियों को टिकट नहीं देना चाहते हैं. जबकि शिवपाल अपने करीबियों को टिकट बांटने पर अड़े हुए हैं. इन दोनों की यही बात सपा मुखिया को खल रही हैं.
Comments are closed.