नई दिल्ली :– दिल्ली में 26 जनवरी की तैयारी चल रही है , इस बीच दिल्ली पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। आपको बता दें कि दिल्ली की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी के पहले हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।
इसमें 35 सेमीऑटोमेटिक पिस्टल और 60 कारतूस शामिल हैं. पुलिस हथियार तस्करी से जुड़े एक व्यक्ति को अरेस्ट भी किया है।
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश से अवैध हथियारों की यह खेप दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर को सप्लाई होने आई थी. एक आर्म्स सप्लायर आशीष को गिरफ्तार किया गया है. अवैध हथियारों की यह खेप कार के दरवाजों की विडिंग में छुपाकर दिल्ली लाई गई थी।
वह इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है के दिल्ली की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी अवैध हथियारों की दिल्ली एनसीआर के गैंगस्टर को सप्लाई होने के लिए आ रही है जिसके चलते पुलिस ने आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया।
वही गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई जिसमें पता चला अवैध हथियारों की सप्लाई होने जा रही है वही आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गन और कारतूस बरामद हुए फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है , वहीं इसके साथियों की तलाश जारी है साथी पुलिस के अधिकारी का कहना है जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।