दिल्ली में आज शुरू हुई वन नेशन वन राशन कार्ड योजना , प्रवासी लोगों को मिलेगा राशन

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक योजना आज से दिल्ली में शुरू होने जा रही है। आपको बता दें कि इस योजना का नाम वन नेशन वन राशन कार्ड है। जिसके तहत आज से दिल्ली में निवासियों को राशन मिलेगा। 

जी हाँ दिल्ली में रह रहे बिहार, उत्तर प्रदेश या दूसरे किसी राज्य का राशन कार्ड रखने वाला व्यक्ति को भी दिल्ली में ई-पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर राशन मिल जाएगा। उसे दोनों तरह के एनएफएसए और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले राशन अब ई-पीओएस मशीन के तहत ही मिलेंगे।

दरअसल, आदेश के मुताबिक जुलाई माह का राशन भी अब ई-पीओएस मशीन के जरिए ही बांटा जाएगा। ई-पीओएस मशीन के ट्रायल भी सभी दुकानों पर पूरा हो चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के यह सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है राशन की दुकानों पर अब दोनों श्रेणी के राशन ई-पीओएस मशीन के जरिए ही बांटा जाएं।

खासबात यह है कि दिल्ली में कुल दो हजार से अधिक दुकानें है। 17 लाख से अधिक राशनकार्ड धारक परिवार है जिसमें कुल 72 लाख से अधिक सदस्य है। इन्हें एनएफएसए और पीएमजीकेएवाई के तहत दो बार राशन मिल रहा है। दोनों श्रेणी में 4-4 किलो गेंहू और 1-1 किलो चावल प्रति व्यक्ति के हिसाब से मिल रहा है।

वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत ई-पीओएस मशीन के जरिए राशन बांटने का फायदा यह होगा कि दिल्ली में लाखों की संख्या में प्रवासी रहते है। यह आने जाने का सिलसिला पूरे साल चलता रहता है। इसमें यूपी और बिहार से बड़ी संख्या में लोग आते है। उनके पास अपने राज्य का राशन कार्ड तो होता है जिससे उन्हें अभी तक दिल्ली में राशन नहीं मिल पाता था। अब उन राज्यों के प्रवासी मजदूरों को भी उसी राशन कार्ड पर दिल्ली में भी राशन मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.