मेवाड़ में विदाई व सम्मान समारोह आयोजित – जागरूक होकर काम करना, सफलता जरूर मिलेगी- सांसद सीआर चैधरी

गाजियाबाद। आप समाज के बीच जा रहे हैं। अब कोई माफ नहीं करेगा। इसलिए हर काम को करने में गंभीरता बरतना। जागरूक रहना। सफलता जरूर मिलेगी। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व अध्यक्ष, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के उपकुलाधिपति और मोदी सरकार में नवनिर्वाचित सांसद सीआर चैधरी ने विधि विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों के विदाई व स्वयं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ये बातें कहीं।
वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि जिंदगी में घोड़े की तरह काम करना और लोगों से साधु की तरह व्यवहार करना। मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ.अशोक कुमार गदिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज अदालतों में न्याय पाना बहुत महंगा हो गया है। गरीब और मजलूमों के लिए न्याय पाना तो दूर सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने मेवाड़ लाॅ इंस्टीट्यूट से विदा ले रहे छात्रों को नसीहत दी कि इन गरीब व मजलूमों के हकों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहना। कम फीस लेकर भी अधिक से मेहनत कर न्याय दिलाना। उन्होंने कहा कि विनम्र व ईमानदार रहकर स्वयं काम करने की आदत डालना। खुद मुकदमा लड़ना सीखना। अदालतों के दलाल मत बनना। बैसाखी के सहारे आप बड़े अच्छे वकील नहीं बन सकोगे। खुद तैयारी करना, मेहनत करना, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेवाड़ से जो कुछ भी छात्रों ने सीखा, उसका इस्तेमाल जरूर करना। ये बातें उनकी जिंदगी में बहुत काम आएंगीं। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ.अलका अग्रवाल ने कहा कि सीनियर छात्र जूनियर छात्रों का रोल माॅडल बनें। मेवाड़ से जाने के बाद आते रहें। जूनियर्स को अपने अनुभवों का लाभ दें। उन्हें प्रंेरित कर समाज व देश की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करते रहें।
समारोह में नवनिर्वाचित सांसद सीआर चैधरी को शाॅल, स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सीनियर छात्रों ने अपने अनुभव बताए। उन्होंने मेवाड़ में शिक्षा पाने को जीवन का स्वर्णिम अवसर बताया। बताया कि मेवाड़ समाज व देश को वकील नहीं एक आदर्श वकील देने का बीड़ा उठाए हुए है। हम एडवोकेट नहीं आदर्श एडवोकेट बनकर जा रहे हैं। इस मौके पर विधि विभाग के महानिदेशक भारत भूषण, उप महानिदेशक एके गौतम, उप प्राचार्य करुण कुमार कौशिक समेत विधि विभाग का समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे। संचालन सोनिया सेठी ने किया।

Comments are closed.