पूर्वी दिल्ली सांसद, महेश गिरी ने दिल्ली की महत्वपूर्ण सुविधाओं के सम्बन्ध में दिल्ली के अन्य 6 सांसदों के साथ, शहरी विकास मंत्री, श्री वेंकैया नायडू से मुलाकात की

Galgotias Ad

नई दिल्ली, 19 अगस्त| पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने पूर्वी दिल्ली की 240 समस्याओं के समाधान हेतु शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू से मुलाकात की|

इन समस्याओं में उन्होंने मुख्य रूप से पूर्वी दिल्ली की व्यस्तम सड़कों पर ट्रैफिक समस्या के निपटान हेतु, फ्लाईओवर ब्रिज, अंडरपास, रोड को चौड़ा करना, बहुस्तरीय पार्किंग बनाना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से अवगत करवाया |

महेश गिरी ने अपने क्षेत्र की 65 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का भी आग्रह किया| उन्होंने कोंडली में मेट्रो के आभाव से निवासियों की असुविधा के बारे में बताते हुए, मेट्रो स्टेशन की भी मांग की|

उन्होंने डी.डी.ए विभाग में पड़े 28 प्रमुख मामलों के बारे में भी वेंकैया नायडू जी को बताया| उन्होंने पूर्वी दिल्ली की 75 कॉलोनी जहाँ बिजली के आये दिन समस्या होती है, वहां पर नए ट्रांसफार्मर और उप-स्टेशनों के लिए बी.एस.सी.एस की ओर से जगह की भी मांग की | महेश गिरी ने कहा, “मेरे क्षेत्र के लोगों को बिजली – पानी की तकलीफ ना आये, इसके लिए मैं हर संभव  प्रयास करूँगा |”

महेश गिरी ने वेंकैया नायडू जी से अन्य मुद्दे, जैसे की मदनपुर खादर में 23 शोचालोयों की ख़राब स्तिथि को सुधारने, नगर निगम व डी.डी.ए में आपसी तालमेल बैठाना, अन्य विभागों में कार्य के प्रति तालमेल न होने से नए कार्यों के लंबित हो जाने जैसे कई महत्वपूर्व विषय प्रस्तुत किये |

उन्होंने डी.डी.ए के लिए 12 सुधार जनमत संग्रह और सुझाव वेंकैया नायडू जी के सामने प्रस्तुत किये जो महेश गिरी की वेबसाइट पर “ब्लॉग सेक्शन” के अंतर्गत उपलब्ध होगा |

महेश गिरी ने मयूर विहार स्थित संजय झील की दुर्दशा के बारे में निवेदन करते हुए कहा कि इसका सौंदर्यीकरण करके इसे दिल्ली के उत्तम पर्यटक स्थल के रूप में किया जा सकता है|

महेश गिरी ने वेंकैया नायडू जी से सभी समस्याओं के निवारण हेतु उनके व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप का निवेदन किया| वेंकैया नायडू जी ने भी सहकारी व्यवहार रखते हुए दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ बनाने के सभी प्रयास करने का सातों सासदों को आश्वासन दिया |

Comments are closed.