संास्कृतिक मेले के दौरान सिरसा ने लोहड़ी की खुशीयां बांटी

नई दिल्ली:- 13.1.15 राजौरी गार्डन से शिरोमणी अकाली दल के विधायक मनजिन्दर सिंह सिरसा ने पंजाबी संस्कृति के साथ नयी पीढी को जोडने के मकसद से अपने ईलाके में संास्कृतिक मेले का आयोजन किया। इस मेले के दौरान लोहड़ी का पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। हजारो की संख्या में मेले मे भाग लेने पहुंचे लोगो को लोहड़ी के त्यौहार की बधाई देते हुए सिरसा ने लोगो को लडकी के जन्म पर भी लोहड़ी मनाने की अपील की। पंजाबी संस्कृति तथा लोकगीतो की गूंज भी प्रसिद्ध पंजाबी गायक कप्तान लाड्ी तथा अन्य गायको द्वारा सुनाई गई।
उम्मीदे के पुर्ण होने पर रिश्तेदारो तथा समाज के लोगो के साथ खुशीयां बांटने के प्रतीक के रूप में प्राचीन काल से मनाए जा रहे इस त्यौहार को सिरसा ने अपनी परिवारिक खुशीयों को दुसरो के साथ बांटने का बडा माध्यम भी बताया। अकाली दल के प्रतिनिधी के तौर पर केन्द्र सरकार में कार्य कर रही केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा लड़की के जन्म पर लोहड़ी मनाने की शुरू की गई मुहिम का जि़क्र करते हुए सिरसा ने लड़के तथा लड़की के बीच कोई भेद ना करने की भी अपील की। ऐसे समाजिक कार्यक्रमों के द्वारा संस्कृति की सकारात्मक खुशबू समाज के हर वर्ग तक पहुंचााने का भी सिरसा ने दावा किया।
शिरोमणी अकाली दल के दिल्ली इकाई प्रभारी बलवंत सिंह रामूवालीया ने लोहड़ी के त्यौहार को पंजाबीयों की खुशहाली एवं लोक विरासत के पहरेदार के रूप में मनाए जाने का भी हवाला दिया। इस अवसर पर पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सदस्य प्रवेश वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष आर्या, शिरोमणी कमेटी सदस्य हरमनजीत सिंह, निगम पार्षद सतविन्दर कौर सिरसा, भाजपा जि़ला अध्यक्ष राजकुमार ग्रोवर, पुर्व निगम पार्षद शशि तलवार, भाजपा नेता रमेश खन्ना सहित सैंकड़ो अकाली भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.