कार्ल हूबर क्रिकेट कप टूर्नामेंट

कार्ल हूबर स्कूल और मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित अंडर-12 टूर्नामेंट सेक्टर -62 नोएडा में आज चौथे दिन के मैचों में पहला मैच ग्लिस्टन क्रिकेट अकादमी व एसजी पब्लिक स्कूल एवं दूसरा मैच पी एन सी आर व ग्लिस्टन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव के उम्दा 94 व अर्श के 43 रन की बदौलत एसजी स्कूल के सामने जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य रखा। एसजी के केशव ने अच्छी बौलिंग करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए।
जवाब में एसजी पब्लिक स्कूल की टीम मात्र 45 रन पर ही ढेर हो गयी जिसमें एकमात्र बल्लेबाज सम्राट ने 25 रन की अच्छी पारी खेली और उसे 134 रन के विशाल अंतर से हार का मूँह देखना पड़ा। ग्लिस्टन के सूरज ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 2.3 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 3 रन देकर तीन विकेट लिए जिसके लिए सूरज को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
> दुसरे मैच में कार्ल हूबर स्कूल ने पहले बल्लेबाजी कर 4 विकेट पर 244 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें तरुण बिष्ट ने शानदार 100 एवं हर्ष यादव ने 90 रन का योगदान किया। एम गोल्ड अकादमी के निलेश ने 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिया।
> जवाब में एम गोल्ड अकादमी ने निर्धारी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन बनाये अरवाज ने 61 रन और निलेश ने 28 रन की अच्छी पारीयां खेली। एम गोल्ड की टीम की 100 रन से मैच हार गयी। कार्ल हूबर के रोहन दिवाकर ने 4 ओवर में 3 और तरुण ने 1 विकेट लिए। कार्ल हूबर के शतकवीर तरुण बिष्ट को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
> मैचों के दौरान कार्ल हूबर स्कूल की निदेशक व प्रधानाचार्या रुचिरा त्रिवेदी के अलावा, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोo के अध्यक्ष यू के भरद्वाज, मनोज शर्मा, राजेन्द्र सिंह, सुधीश चौधरी, मानव सेवा समिति के विक्रांत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.