जन कल्याणकारी नीतियों को लेकर दादरी में एसपी की बैठक
ग्रेटर नोएडा। शासन से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर दादरी स्थित नई आबादी में समाजवादी पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर ने की। इस दौरान दादरी नगर के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आजाद सिददीकी भी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर ने बताया कि 2012 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की सपा सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है। इन योजनाओं के प्रति लोगों की जागरूकता कम है। जिसे पार्टी हाईकमान ने जिला स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। इसी के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को दादरी नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दादरी नगर के तमाम कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। इस बैठक पार्टी की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं पर विचार किया गया और कार्यकर्ताओं को योजना से लोगों को जागरूक करने का आहवान किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह की बैठक सभी नगरों और ग्रामीण एरिया में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर ब्रजपाल राठी, प्रिया गर्ग, श्याम सिंह, सुमित, मेहराजुददीन उस्मानी, फुरकान, इमरान मलिक, निशार, राहुल, सददाम, कपिल बंशल, सदर मुखिया निसार, छोटे सिददीकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments are closed.