जि़ंदगी को प्रमोट करने दिल्ली पहुंचे लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास

Imran Abbas

दिल्लीए 26 जूनए 2014 रू बीते 23 जून को लॉन्च हुए ज़ी के नए प्रीमियम हिन्दी मनोरंजन चैनल जि़ंदगी का उद्देश्य, विदेशों में बने शोज के जरिये भारत और दुनिया भर के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोना है। जि़ंदगी सीमा पार से चुने गए कुछ बेहतरीन शोज का कलेक्शन प्रस्तुत करेगा, जिनमें वैश्विक भावनाएं होंगी। चैनल के लॉन्च के साथ ही लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास भारतीय दर्शकों से रूबरू होने के लिए दिल्ली पहुंचे। गौरतलब है कि इमरान अब्बास जि़ंदगी के जरिये पहली बार भारतीय टेलीविजन पर नजर आने वाले हैं।
सरहद पार के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से इमरान अब्बास पहले अभिनेता हैं जो पाकिस्तान की कलाकार बिरादरी का प्रतिनिधित्व करने दिल्ली आए हैं। उन्होंने जिंदगी चैनल के साथ अपने संबंध पर भी बात की। जि़ंदगी पर आने वाले शो ‘मेरा नसीब‘ में इमरान ब्रिटिश-पाकिस्तानी अभिनेत्री सनम सईद के साथ नजर आएंगे। इस कलाकार की भारत यात्रा ने चैनल के ‘जोड़े दिलों को‘ के सूत्रवाक्य को और मजबूत कर दिया है। चैनल का सूत्रवाक्य ‘जोड़े दिलों को‘ इसी तथ्य पर आधारित है कि भले ही दुनिया भर के लोगों की संस्कृति अलग-अलग हैं, उनकी जि़ंदगी की कहानियां एक सी हैं।
जि़ंदगी से अपने जुड़ाव के बारे में इमरान ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी कलाकारों के प्रतिनिधि के रूप में आज यहां आप लोगों के सामने आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम लोग जि़ंदगी चैनल से जुड़कर काफी खुश हैं। पाकिस्तान में हम बॉलीवुड फिल्में और भारतीय टीवी शोज देखकर ही बड़े हुए हैं। मैं उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल होकर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं जिनके शोज भारतीय टेलीविजन पर दिखाए जाएंगे।‘‘
जि़ंदगी में भारतीय दर्शकों के लिए पाकिस्तान की कुछ श्रेष्ठ कृतियों का प्रसारण किया जाने वाला है। यह सभी शोज भारतीय पसंद के अनुरूप होंगे। अपने लॉन्च फेज में चैनल पाकिस्तान के बेहतरीन शोज से दर्शकों का मनोरंजन करेगा। यह शोज दर्शकों को उस सच्ची संस्कृति का एहसास कराएगा जिसकी झलक दोनों देशों में मिलती है। ‘जि़ंदगी गुलज़ार है‘, ‘औन ज़ारा‘ और ‘काश मैं तेरी बेटी न होती‘ जैसे लोकप्रिय पाकिस्तानी शोज के साथ 23 जून, 2014 से शुरू हो चुका ‘जि़ंदगी‘ आपके दिलों का छू लेगा।
देखिए ‘जि़ंदगी गुलज़ार है‘ रात 8 बजे, ‘औन ज़ारा‘ रात 8.55 पर और ‘काश मैं तेरी बेटी न होती‘ रात 9.45 पर, सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ जि़ंदगी पर!!!

नया चैनल जि़ंदगी
‘जि़ंदगी‘, भारत की अग्रणी टेलीविजन, मीडिया और एंटरटेनमेन्ट कंपनियों में से एक ज़ी एंटरटेनमेन्ट एंटरप्राइजेस लिमिटेड का नया चैनल है। ज़ी दुनिया भर में हिन्दी प्रोग्रामिंग के सबसे बड़े प्रोड्यूसर और संग्राहकों में शामिल है। ज़ी की विस्तृत लाइब्रेरी में 1.2 लाख घंटों से ज्यादा की टेलीविजन सामग्री और अनेक प्रतिष्ठित स्टुडियोज और दिग्गज फिल्मी सितारों की 3,500 से ज्यादा फिल्मों के अधिकार हैं। दुनिया भर में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ, ज़ी दुनिया के 170 देशों में 70 करोड़ से ज्यादा दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ‘जि़ंदगी‘ चैनल ज़ी की ‘वसुधैव कुटुंबकम‘ यानी ‘सारी दुनिया मेरा परिवार है‘ की कारपोरेट विचारधारा को प्रदर्शित करता है। यह चैनल भारत में अंतर्राष्ट्रीय सामग्री परोसेगा जिसके पीछे विचार यह है कि भले ही लोगों की संस्कृतियां अलग हैं, लोग अलग-अलग त्यौहार मनाते हैं और सरहदों में बंटे हुए हैं, लेकिन हम सभी की जि़ंदगी की कहानियां एक जैसी हैं जो हमें एक दूसरे के करीब ले आती है यानी ‘जि़ंदगी … जोड़े दिलों को‘। जि़ंदगी का उद्देश्य वास्तविक, दोस्ताना, उत्साह और उमंग से भरी कहानियों के जरिये दर्शकों से रूबरू होना है। दुनिया भर के अवॉर्ड विजेता उपन्यासकारों और साहित्यिक क्षेत्र के दिग्गजों द्वारा लिखे गए विभिन्न शोज के जरिये यह नया चैनल दर्शकों को जोड़ेगा। इनमें अधिकांश शोज प्रसिद्ध उपन्यासों एवं किताबों से प्रेरित हैं। ‘जि़ंदगी‘ भारत में ऐनेलॉग और डिजिटल (डीटीएच और डिजिटल केबल) प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।

 

Comments are closed.