मनीष सिसोदिया का बयान , भाजपा की बयानबाजी दर्शाती कि केंद्र के पास कोरोना मैनेजमेंट के लिए नहीं है विज़न

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संबित पात्रा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत में वैक्सीन की इतनी क़िल्लत होने के बावजूद केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग रही है और भाजपा के बड़े नेता केंद्र की नाकामियों को छुपाने के लिए बयानबाजी करना नहीं छोड़ रहे है।

 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को नसीहत दी है कि भाजपा के नेता अब नींद से जागे और गन्दी राजनीति करने के बजाय देश की जनता के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाए।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के नेता आजकल मीडिया में आते हैं तो केवल केजरीवाल को गाली गलौज करते हैं. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो जनता ये टकटकी लगाए बैठी थी कि संबित पात्रा लोगों के लिए वैक्सीन लाने की बात करेंगे। ये बताएंगे कि बच्चों के लिए मोडर्ना, फाइजर की वैक्सीन कब उपलब्ध होगी,लेकिन संबित पात्रा ने जनता के हितों के मुद्दों पर बात करने के बजाए अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 मिनट तक केवल अरविंद केजरीवाल को बुरा भला कहा गालियां दी।

 

ये साफ दर्शाता है कि केंद्र में बैठी भाजपा और उसके नेताओं को न तो देश के लोगों की चिंता है न ही उनके पास देश के लिए कोरोना मैनेजमेंट का कोई विज़न है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल भाजपा का ये ट्रेडमार्क बन चुका है। जनता सवाल पूछती है कि वैक्सीन कब आएगी, वैक्सीन के लिए ग्लोबल ऑडर क्यों नहीं दिए, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेशों में क्यों और कितने में बेची।

 

भाजपा के नेता इन सवालों का बस एक जबाव देते है कि केजरीवाल खराब है। जनता भाजपा के नेताओं से सवाल करती है लेकिन जबाव में केजरीवाल के लिए गालियां मिलती है। भाजपा के नेताओं की दिनचर्या बन चुकी है कि जनता के सवालों का जबाव देने के बजाए वे रोज़ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के केजरीवाल को गालियां देते है और वैक्सीन के मुख्य मुद्दे से जनता को गुमराह करते है।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब संबित पात्रा को और भाजपा के बाकी नेताओं को बताना होगा कि भारत के युवाओं के हिस्से की वैक्सीन विदेशों में क्यों बेची? वैक्सीन के लिए जारी किया गया 36 हज़ार करोड़ का बजट कहां गया? भारत में वैक्सीन बने 8 महीने हो चुके है उसके बावजूद देश में वैक्सीन उपलब्ध क्यों नहीं है? उपमुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि वो अबतक कहां सो रहे थे। जब। जनता कोरोना से मर रही थी तब वो इमेज मैनेजमेंट और चुनाव मैनेजमेंट में क्यों व्यस्त थे?

Leave A Reply

Your email address will not be published.