nano /var/www/tennews_in_usr/data/www/tennews.in/wp-content/mu-plugins/tennews-related-optimize.phpnano /var/www/tennews_in_usr/data/www/tennews.in/wp-content/mu-plugins/tennews-related-optimize.phpnano /var/www/tennews_in_usr/data/www/tennews.in/wp-content/mu-plugins/tennews-related-optimize.php पिल्‍सबरी पैनकेक्‍स ने भारत में अपने टू-मिनट, क्विक स्‍नैक्‍स चोको चिप और फनफेट्टी को किया लॉन्‍च - tennews.in: National News Portal

पिल्‍सबरी पैनकेक्‍स ने भारत में अपने टू-मिनट, क्विक स्‍नैक्‍स चोको चिप और फनफेट्टी को किया लॉन्‍च

नई दिल्‍ली, सितंबर 16, 2021: जनरल मिल्‍स इंडिया, जोकि अमेरिका की फॉर्च्‍यून 500 कंपनी जनरल मिल्‍स, इंक. का अंग है, ने भारत में अपने रेडी टू कुक (आरटीसी), टू मिनट्स पिल्‍सबरी पैनकेक्‍स पोर्टफोलियो को लॉन्‍च करने घोषणा की है। यंग मॉम्‍स के बीच अपने बच्‍चों के लिये क्विक स्‍नैक्‍स की जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं और देश में पिल्‍सबरी ब्राण्‍ड की पेशकश इसी जरूरत को पूरा करने के जनरल मिल्‍स इंडिया के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। पिल्‍सबरी पैनकेक्‍स दो वैरियेंट्स में आते हैं- चोको चिप और फनफेट्टी। इन 2 मिनट्स पिल्‍सबरी पैनकेक स्‍नैक वैरियेंट्स के 165 ग्राम पैक की कीमत 99 रूपये और 400 ग्राम पैक की कीमत 250 रूपये है।

चोको चिप और फनफेट्टी पैनकेक्‍स यंग मॉम्‍स की जरूरतों को पूरा करेंगे। आजकल की मां अक्‍सर अपने बच्‍चों के लिये सही और पकाने में आसान स्‍नैकिंग ऑप्‍शंस की तलाश में कठिनाइयों का सामना करती हैं। अभी भारत में जल्‍दी पकने वाले और स्‍वादिष्‍ट स्‍नैकिंग ऑप्‍शंस की मांग पूरी नहीं हुई है। पिल्‍सबरी पैनकेक्‍स को लॉन्‍च कर जनरल मिल्‍स इंडिया बच्‍चों द्वारा स्‍नैक्‍स लिये जाने के तरीके को बदलना चाहता है और यंग मॉम्‍स को स्‍नैकिंग के नये विकल्‍प देना चाहता है।

इस लॉन्‍च पर अपनी बात रखते हुए, जनरल मिल्‍स इंडिया के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर  अनिंद्य कुंडू ने कहा, “हम ‘दुनिया को पसंद आने वाला खाना’ बनाने की लगातार कोशिश करते हैं। पिल्‍सबरी ब्राण्‍ड के तहत चोको चिप और फनफेट्टी पैनकेक्‍स को लॉन्‍च करना भारत में अपने उपभोक्‍ताओं को खुश रखने की हमारी कोशिशों की दिशा में एक स्‍वाभाविक कदम है। हमें यकीन है कि यह नये क्विक स्‍नैक ऑप्‍शंस बच्‍चों के लिये रोजाना का पसंदीदा स्‍नैक बनेंगे और यंग मॉम्‍स की उनके बच्‍चों के लिये सही ऑप्‍शंस ढूंढने में मदद करेंगे।” चोको चिप और फनफेट्टी पैनकेक्‍स अमेज़न, बिग बास्‍केट, मिल्‍क बास्‍केट, सुपर डेली, ग्रोफर्स और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्‍ध हैं।

यंग मॉम्‍स की जिंदगी खासतौर से शहरों में काफी भागदौड़ वाली हो गई है और इसलिये उन्‍हें स्‍नैकिंग के सुविधाजनक और स्‍वादिष्‍ट विकल्‍प चाहिये। चोको चिप और फनफेट्टी पैनकेक्‍स के लॉन्‍च से पिल्‍सबरी इस जरूरत को पूरा करेगा।

कुंडू ने आगे कहा, “आरटीसी स्‍नैक कैटेगरी की मांग में बढ़ोतरी से पिल्‍सबरी ब्राण्‍ड को बाजार में अपनी जगह बनाने में मदद मिलेगी। जनरल मिल्‍स की विरासत और ब्राण्‍ड लॉयल्‍टी के साथ, हमें पूरा भरोसा है कि पिल्‍सबरी ब्राण्‍ड इस कैटेगरी में एक अच्‍छी बाजार हिस्‍सेदारी हासिल करेगा।” रेडसीर कंसल्टिंग द्वारा किये गये एक अध्‍ययन के मुताबिक भारत में अभी आरटीसी (रेडी टु कुक) सेगमेंट अनुमानित 1900 करोड़ रूपये का है और महामारी के दौरान इसमें लगभग 61% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.