दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन – लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट वन ट्रायल शुरू

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

दिल्ली :– लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट वन तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए डीएमआरसी एक बड़ा तोहफा देने जा रही है । आपको बता दे कि दिल्ली मेट्रो के सबसे बड़े पिंक लाइन के नए सेक्शन लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट वन तक मेट्रो ट्रायल शुरू किया गया। इस मौके पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ.मंगू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। इस मौके पर लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट वन (9.7 कि.मी.) तक डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल किया गया।

वर्तमान में पिंक रूट के सेक्शन मजलिस पार्क से लाजपत नगर सेक्शन पर मेट्रो चल रही है। वही दूसरी तरफ नए रूट के शुरू होने से आश्रम और मयूर विहार वन के शुरू होने के बाद यात्रियों को अधिक लाभ होगा। जबकि हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के शुरू होने के बाद निजामुददीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के जुडऩे से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

मेट्रो ट्रायल के दौरान ऑपरेशनल, गति, ब्रेक, ट्रैक सिस्टम, ओवर हैड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) से लेकर अन्य तकनीकी पहलूओं की जांच की गई। इस सेक्शन पर संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण (सीबीटीसी) का प्रयोग किया जाएगा। इस सेक्शन पर पांच स्टेशन क्रमश: विनोबा पुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, मयूर विहार वन और मयूर विहार पॉकेट वन शामिल है। इनमें मूयर विहार वन और मयूर विहार पॉकेट वन ऐलिवेटेड है जबकि बाकि स्टेशन भूमिगत है।

इस सेक्शन पर पिंक रूट के लाइन 7 पर एक मात्र मयूर विहार वन इंटरचेंज स्टेशन है जो लाइन 3/4 ब्लू लाइन (नोएडा सिटी/वैशाली-द्वारका 21) को जोडऩे व यात्रियों की आवाजाही को लेकर 63 मीटर लंबे एफओबी/रैम्प बनाया गया है।

वही दूसरी तरफ पिंक रूट (मजलिस पार्क-शिव विहार) के चारों मेट्रो सेक्शन के शुरू होने के बावजूद मयूर विहार पॉकेट वन से त्रिलोकपुरी के हिस्से को शुरू होने में करीब डेढ़ वर्ष लग जाएगा। इस रूट को वर्ष 2019 तक शुरू करने की बात कही गई। डीएमआरसी के अनुसार तब तक मेट्रो कनेक्टविटी को लेकर इस हिस्से में ई रिक्शा या फिर कुछ अन्य परिवहन साधन चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस हिस्से में लोगों के मकान आने के कारण डीएमआरसी को मेट्रो के लिए समय पर जमीन नहीं मिल पाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.