रामाज्ञा फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लांच किया पिंक टैक्सी प्रोग्राम

दिल्ली एनसीआर, 24 नवंबर 2019: ‘रामाज्ञा फाउंडेशन’ जो पुरूषार्थ चैरिटेबल सोसाईटी की पहल है ने रोटरी क्लब ऑफ नोएडा के सहयोग से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनोखा अभियान ‘पिंक टैक्सी प्रोग्राम’ लांच किया है। इस अभियान का तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 18+ वर्ष की लड़कियों ड्राईविंग सिखा कर एक आत्मनिर्भर टैवलर एवं ड्राईविंग की कला द्वारा रोजी-रोटी कमाने के लायक एवं आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनाया जाएगा जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।

पिंक टैक्सी प्रोग्राम के नोएडा में लांच के अवसर पर श्रीमति रजनी गुप्ता, डायरेक्टर, रामाज्ञा ग्रुप एवं श्रीमति हेमलता, प्रिंसिपल, जीजीआईसी इंटर कॉलेज ने कार्यक्रम के लाभार्थियों को प्रेरित किया और महिला सशक्तीकरण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस आयोजन को रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक गर्वनर श्री दीपक गुप्ता, रोटरी क्लब ऑफ नोएडा के प्रेसिडेंट श्री राम ग्रोवर एवं उनकी पत्नि श्रीमति शर्मिला ग्रोवर का समर्थन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीमति रजनी गुप्ता, डायरेक्टर, रामाज्ञा ग्रुप ने कहा, “पिंक टैक्सी प्रोग्राम निश्चित रूप से समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमने आने वाले समय में लगभग 1 लाख लड़कियों को यह ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा है। रामाज्ञा फाउंडेशन वंचितों की शिक्षा एवं उनके उत्थान के लिए सतत् प्रयत्नशील रहता है। हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि देश कि प्रगति के लिए समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बेहद आवश्यक है।”

‘रामाज्ञा फाउंडेशन’ सिर्फ मानव ही नहीं पशुओं के कल्याण के लिए भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए सजग रहता है। खास तौर पर स्ट्रे डॉग्स के लिए एक आश्रय सह उपचार स्थल ‘निशब्द’ रामाज्ञा फाउंडेशन की एक महान एवं ओनोखी पहल है। रामाज्ञा फाउंडेशन ने अपने प्रयासों द्वारा कई ऐसे स्ट्रे डॉग्स की रक्षा एवं सेवा की है और उन्हें आश्रय प्रदान किया है जिन्हें बीमार अवस्था में छोड़ दिया गया, या पीटा गया या जो कारों से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं या जो मानव क्रूरता के शिकार होते हैं। उन्नति (आफ्टर स्कूल स्पेशल प्रोग्राम) एवं उम्मीद (प्रोग्राम फॉर चिल्ड्रेन आउट ऑफ स्कूल) रामाज्ञा फाउंडेशन के अन्य महत्वपूर्ण पहल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.