राहुल गांधी का वार , दूसरी लहर के जिम्मेदार नरेंद्र मोदी , देश मे अबतक 3 प्रतिशत लोगों को लगी है वैक्सीन

Ten News Network

नई दिल्ली :– राहुल गाँधी ने आज प्रेस वार्ता करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि दूसरी लहर के जिम्मेदार खुद पीएम मोदी है , नरेंद्र मोदी ने सही तरीके से जिम्मेदारी नही निभाई है।

 

राहुल गांधी ने कहा की लॉकडाउन लगाना कोरोना का समाधान नही है , इसका समाधान सिर्फ वैक्सीन है । राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपक काम करने के तरीके से लाखों लोगों की मौत हुई है।

 

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी काम करने के तरीकों को बदलें कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं है , कोरोना एक बदलती हुई बीमारी है, आप इसको जितना समय और जगह देंगे यह उतना खतरनाक बनता जाएगा।

 

कोरोना को रोकने का तरीका बताते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘इस महामारी को रोकने के तीन-चार तरीके हैं, उसमें से एक वैक्सीन स्थायी तरीका है, लॉकडाउन हथियार है मगर इससे लोगों को तकलीफ होती है, लॉकडाउन-सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अस्थायी तरीका है, अगर वैक्सीन जल्दी नहीं की तो वायरस आपकी पकड़ से भाग जाएगा।

 

 

राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर वायरस को हिंदुस्तान में रोकेंगे नहीं तो वह म्यूटेट करता जाएगा, वैक्सीन की रणनीति के बारे में मैंने प्रधानमंत्री को कई बार कहा कि अगर सही से नहीं हुआ तो एक या दो नहीं कई लहर आएगी।

 

 

राहुल गाँधी ने कहा कि अबतक देश के 3 फीसदी लोगों को वैक्सीन दी, यानी 97 फीसदी लोगों को कोरोना पकड़ सकता है , अमेरिका ने अपनी आधी आबादी को वैक्सीन लगा दिया, ब्राजील जैसे देश ने अपने 8 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगा दिया, ब्राजील तो वैक्सीन कैपिटल भी नहीं है, हम वैक्सीन कैपिटल हैं, हम वैक्सीन बनाते हैं, देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.