पीएम नरेंद्र मोदी ने इन 7 बातों पर देशवासियों का मांगा साथ.
1. अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें, खासकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोई पुरानी बीमारी हो, उनकी एक्स्ट्रा केयर करनी है. उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है.
2. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें. घर में बनें फेस कवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें.
3. अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करें.
4. कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करें और दूसरों को भी बताएं.
5. जितना हो सके, उतने गरीब परिवारों की देखरेख करें.
6. अपने व्यवसाय, उद्योग में अपने साथ काम करने वाले के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें.
7. कोरोना योद्धाओं- डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी इन सबका सम्मान करें आदर करें