PM @NARENDRAMODI WILL TAKE REVENGE OF #URIATTACK , BUT THROUGH HIS OWN EAYS
जो लोग मोदी को गरिया रहे हैं वो पाकिस्तान, चीन और कांग्रेस का काम आसान कर रहे हैं
आपको पता ही होगा कि देश के पांच राज्यों में चुनाव आने वाले हैं खासतौर पर उत्तर प्रदेश चुनावों की बड़ी चर्चा है, अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत होती है तो मोदी बहुत मजबूत हो जाएंगे, अगर मोदी मजबूत हो गए तो और तेज गति से काम करेंगे, अगर मोदी और तेज गति से काम करेंगे तो देश का तेज गति से विकास होगा और विकास की दौड़ में चीन और पाकिस्तान बहुत पीछे हो जाएंगे इसलिए चाइना और पाकिस्तान चाहते हैं कि इस वक्त आप मोदी को जी भरकर गाली दें ताकि बीजेपी के खिलाफ माहौल बने और बीजेपी उत्तर प्रदेश सहित पाँचों राज्यों में चुनाव हार जाए, अगर आज आप मोदी से भरोसा उठाकर उन्हें गरिया रहे हैं तो आप वही कर रहे हैं जो चीन, पाकिस्तान और वहां के आतंकवादी चाहते हैं।
आप मोदी सरकार को गरियाएं इसलिए पहले उन्होने पठानकोट में आतंकी हमला करवाया और कल उड़ी में आतंकी हमला करवाकर 18 जवानों की जान ले ली।
आतंकवादी चाहते हैं कि 18 जवानों की मौत की खबर सुनकर आप गुस्से से लाल पीले हो जाएं और पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की मांग करें जो कि संभव नही है, आतंकवादी जानते हैं कि इस वक्त विकास की बातें करने वाले मोदी पाकिस्तान से युद्ध के लिए सोचेंगे भी नहीं, वे जानते हैं कि जब मोदी पाकिस्तान से युद्ध नही करेंगे तो देशवासी उन्हें गरियाना शुरू कर देंगे और आने वाले पांच राज्यों में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।
बीते दो वर्षों में मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ असरदार तरीके ने चक्रव्यूह रचा है जिसमें पाकिस्तान बुरी तरह से फंस गया है, मोदी ने पाकिस्तान को चारों तरफ से घेर दिया है, बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान, मंगोलिया, तजाख्स्तान, उज्बेकिस्तान, इरान, यमन, आदि देशों से दोस्ती करके मोदी ने साउथ एशिया में पाकिस्तान के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं जिसकी वजह से पाकिस्तान की हालत खराब है, यही नहीं मोदी की वजह से ही अमेरिका ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद रोक दी है जिसकी वजह से पाकिस्तान कंगाल हो गया है, पाकिस्तान चाहता है कि आप मोदी के इन अच्छे कामों को भूल जाएं और मोदी को गरियाना शुरू कर दें और मोदी को एक कमजोर प्रधानमंत्री मानने लगें।
मोदी ने जब से बलोचिस्तान का नाम लिया है, पाकिस्तान बिलबिला उठा है, मोदी ने उसकी गले की नश पर हाथ रखा है जिसकी वजह से वो कबूतर की तरह फडफडा रहा है, इसी वजह से पाकिस्तान ने भारत के उडी में आतंकी हमला करवा दिया।
आज ज्यादातर लोग चाहते हैं कि मोदी तुरंत ही पाकिस्तान पर हमला कर दें और उसे नष्ट कर दें, ऐसे लोग यह नहीं जानते कि युद्ध की तैयारी में वक्त और पैसा लगता है, अगर मोदी वक्त और पैसा खर्च करके युद्ध की तयारी करेंगे तो हमारे ही देश के लोग उनका विरोध करने लगेंगे, देश में हजारों पाकिस्तान परस्त और सेक्युलर नेता पैदा हो जाएंगे और मोदी का विरोध करने लगेंगे साथ ही मानव अधिकारों की बात करने लगेंगे, जो लोग आज मोदी सरकार को कमजोर करने के लिए पाकिस्तना पर हमले की मांग करने लगे हैं वही लोग युद्ध के बाद मोदी का विरोध करेंगे और हमारे सैनकों के मारे जाने का इल्जाम मोदी पर लगाएंगे, आपने कश्मीर में देखा होगा, हमारे ही देश के नेता पैलेट गन का विरोध कर रहे थे जबकि पत्थरबाज आतंकी भी हमारे सैनिकों को मार रहे थे, विरोध करने वालों में कांग्रेस पार्टी भी शामिल थी लेकिन आज कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान पर हमला करने की मांग कर रही है।
अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा तो तीन लोगों को फायदा होगा –
1. पाकिस्तान: इस वक्त पाकिस्तान के पास खोने के लिए कुछ भी नही है, अगर भारत उसके खिलाफ युद्ध छेड़ेगा तो वह विक्टिम कार्ड खेलेगा और बड़े बड़े देशों से मदद मांगेगा, अगर बड़े देश पाकिस्तान की मदद नही करेंगे तो पाकिस्तान मुस्लिम कार्ड खेलेगा और मुस्लिम देशों से मदद मांगेगा, उसे युद्ध के लिए और उसके बाद सँभलने के लिए बहुत पैसे मिलेंगे, साथ ही भारत का विकास रुक जाएगा जिसकी वजह से भारत भी पाकिस्तान की तरह कंगाल हो जाएगा, पाकिस्तान चाहता है कि भारत का विकास रुक जाए और वो भी हमारी तरह कंगाल हो जाए, ताकि उसकी तरह सर उठाकर देख ना सके, आखिर कौन चाहता है कि पडोसी का घर मजबूत हो।
2. चीन: इस वक्त चीन विकास की दौड़ में भारत से पिछड़ रहा है इसलिए वह चाहता है कि भारत और पाकिस्तान में युद्ध हो जाए और भारत विकास का रास्ता छोड़कर युद्ध के रास्ते पर भटक जाए ताकि भारत उसका बड़ा बाजार बना रहे, जिस प्रकार से मोदी की मेक इन इंडिया योजना सफल हो रही है और भारत में विदेशी निवेश आ रहा है उसकी वजह से आने वाले कुछ वर्षों में भारत में उत्पादन होने लगेगा और हमारी चीन पर निर्भरता कम होगी, अगर ऐसा हुआ तो चीन को काफी नुकसान होगा, आज भारत और चीन के बीच करीब 4 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होता है जिसमें से भारत 3 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी करता है, अगर मेक इन इंडिया योजना सफल हो गयी तो भारत चीन से कुछ भी नही खरीदेगा।
3. कांग्रेस: पाकिस्तान के साथ युद्ध में चीन और पाकिस्तान से भी अधिक फायदा हमारे देश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस को होगा, आज कांग्रेस हमारे देश से ख़त्म होती जा रही है, सभी राज्यों से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है, कांग्रेस वापसी के लिए छटपटा रही है, अगर पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ तो भारत युद्ध तो जीत लेगा लेकिन भारत का विकास रुक जाएगा और मोदी अच्छे दिनों का वादा पूरा नही कर पाएंगे, ऐसी हालत में कांग्रेस चुनावों में फायदा उठाएगी और जनता से कहेगी कि मोदी अच्छे दिनों का वादा पूरा नही कर पाए, उन्होंने आपसे झूठ बोला था, देश में मंहगाई आ गयी है, मोदी सरकार फ्लॉप हो गयी है, कांग्रेस देशवासियों को यह नही बताएगी कि विकास के पैसे पाकिस्तान के साथ युद्ध में खर्च हो गए।
अगर आप मोदी को कोस रहे हैं और पाकिस्तान के साथ तुरंत युद्ध चाहते हैं तो आप पाकिस्तान, चीन और कांग्रेस का काम आसान बना रहे हैं, अगर आप को मोदी पर भरोसा है तो आने वाले कुछ महीनों को पाकिस्तान को अपनी करनी का अंजाम जरूर भुगतना पड़ेगा क्योंकि मोदी ऐसे व्यक्ति हैं तो बगैर बदला लिए मानते नही हैं लेकिन वे अपने तरीके से बदला लेते हैं, वे पाकिस्तान को उसकी औकात जरूर दिखाएंगे।