किसानों के हक में प्रियंका समेत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में निकाला मार्च , पुलिस ने लिया हिरासत में

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने आज दिल्ली में मार्च निकालने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था।

 

 

प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था. कुछ देर बाद प्रियंका समेत सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया। खास बात है कि 2016 में राहुल गांधी को भी मंदिर मार्ग थाने में हिरासत में ले जाया गया था. उस समय राहुल गांधी वन रैंक वन पेंशन के मामले पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल के सुसाइड के मामले में प्रदर्शन कर रहे थे. राहुल गांधी को दो बार हिरासत में लिया गया था, लेकिन शाम होते-होते राहुल को रिहा कर दिया गया था।

 

 

आज नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी. इस दौरान मार्च निकालने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी. प्रियंका गांधी वाड्रा को बिना इजाजत मार्च पर हिरासत में ले लिया गया. बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

 

 

हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी जिद पर अड़ गई है. आज जो भी सरकार से सवाल करता है, उन्हें देशद्रोही बता दिया जाता है. प्रियंका बोलीं कि सरकार के दिल में किसानों के लिए कोई इज्जत नहीं है।

 

 

आपको बता दें कि किसानों को प्रदर्शन करते हुए करीब 1 महीने होने जा रहा है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नही किया है , जिसके चलते किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है , किसानों की माँग है कि तीन कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.