Profile of Dr. Sangeeta Sharma Adhikari – Lekhika, Kaviyatri, Actor and Singer

Galgotias Ad

आइए मिलते हैं राजभाषा अधिकारी, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सफदरजंग एयरपोर्ट, दिल्ली से डॉ0 संगीता शर्मा अधिकारी जी से।

आपका जन्म दिल्ली में ही हुआ। हालांकि आपकी जड़े हरियाणा से है लेकिन आपकी जन्मभूमि और कर्मभूमि दिल्ली है। आपकी समस्त शैक्षणिक योग्यता दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई। शुरुआत में आपने अपनी पढ़ाई कॉमर्स वाणिज्य से प्रारंभ की लेकिन बाद में आपने हिंदी में स्नातक फिर एम ए हिंदी, एमफिल हिंदी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी सत्ता की राजनीति और धूमिल के काव्य में मोहभंग विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

आपको कई आंचलिक, क्षेत्रीय भाषाओं का भी ज्ञान है जैसे – हिंदी, संस्कृत, उर्दू, हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी, कुमाऊनी, गुजराती।

इन आंचलिक भाषाओं के साथ – साथ आप को अंग्रेजी और रशियन लैंग्वेज‌ का भी ज्ञान है।

आप एक सेल्फ मेड पर्सनेलिटी हैं।

आपके जीवन का मूल मंत्र है-:

लेखन मेरी प्राथमिकता और सृजनात्मकता जैसे जीवन यापन हेतु पर्याप्त आहार।

और अपने भीतर के बालक को सदा जीवित रखिए क्योंकि जो बच्चा है केवल वही बचा है।

मेरे परिचय का एक मुक्तक है👇

“खुद से कभी ना हारना
दुनिया हराए हजार
फिर एक दिन इस जीत का
तू जश्न देखना यार।”

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में राजभाषा अधिकारी के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ आप एक प्रतिष्ठित लेखिका – कवयित्री – गायिका भी हैं। हालांकि आपने गायन कहीं सीखा नहीं है लेकिन अनेक प्रतिष्ठित मंचों से आपने प्रोफेशनल सिंगिंग की अपनी प्रस्तुति दी है।

आपने कॉलेज के दिनों से ही कविता लिखना प्रारंभ किया और आपकी पहली पुस्तक हिंदी अकादमी, दिल्ली से वर्ष 2015 में अनुशंसित – पुरस्कृत हुई और उसी वर्ष विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली में लिखावट संस्था के बैनर से आपके प्रथम कविता संग्रह “अपनी अपनी हिस्सेदारी” जिसमें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित आदरणीय केदारनाथ सिंह जी का आशीर्वचन प्राप्त हुआ है उस प्रथम कविता संग्रह का लोकार्पण किया गया।

वर्ष 2002 में राजभाषा विभाग में हिंदी अनुवादक के पद पर तैनाती से पूर्व आपने आकाशवाणी और दूरदर्शन पर अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया, कई टॉक शो वार्ताएं आयोजित की।

इसके साथ – साथ वर्ष – 2017 में आपने पहली बार थिएटर में मोनोलॉग मुंबई के साठे कॉलेज में किया जिसे बहुत प्रशंसा मिली। इसके बाद आपने कई शॉर्ट फिल्म विज्ञापनों में भी काम किया और अभी हाल ही में कोरोना टाइम में आपने एक कॉमेडी शॉर्ट फिल्म में भी काम किया।

आपने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किए हैं।

गवर्नर ऑफ नागालैंड द्वारा सम्मानित।

पीएचडी की डिग्री प्राप्त की, माननीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जी के कर कमलों से।

15 अगस्त, 2019 को कनाडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में मिशन ऑफ ओटावा तथा मेंबर ऑफ पार्लिमेंट द्वारा शोध पत्र वाचन और कवि सम्मेलन के संचालन व सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रशंसनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित।

आप एक लेखिका, कवयित्री, राजभाषा अधिकारी होने के साथ-साथ आप एक बेहतरीन ऑर्गेनाइजर, मंच संचालक, रेडियो – टीवी एंकर, आर्टिस्ट और समाजसेविका भी हैं।

इसी के साथ आप
नेशनल/ इंटरनेशनल प्रेसिडेंट
काव्य सृजन महिला मंच, सामाजिक-साहित्यिक- सांस्कृतिक संस्था की हैं।

काव्य सृजन महिला मंच, साहित्यिक – सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के साथ साथ आप अनेक संस्थाओं जैसे भाषा भारती, महिला मोर्चा, काव्य ब्रह्मास्त्र आदि संस्थाओं में संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार आदि के पद पर कार्य करते हुए निरन्तर साहित्य, समाज और संस्कृति की सेवा में भरपूर सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ प्रयासरत हैं।

आप बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न हैं।

इस करोना कॉल की आपकी सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि आपने साहित्य की विभिन्न विधाओं में अपनी लगभग 10 पुस्तकें तैयार कर ली है जिसमें लॉक डाउन इन कोरोना टाइम, दो कविता संग्रह, दो यात्रा वृतांत, एक लेख संग्रह, लघु कथा संग्रह, धूमिल पर आपका शोध कार्य आदि।

इसी के साथ आप दिल्ली एनसीआर के बहुत ही प्रतिष्ठित टेन न्यूज़ चैनल की साहित्यिक सलाहकार भी हैं और आपने जुलाई माह से लेकर दिसंबर माह, 2020 तक अनेक प्रतिष्ठित शख्सियतों के लगभग 50 से अधिक इंटरव्यूज लिए हैं। कोरोना काल में जब लोग निराशा की ओर जा रहे हैं ऐसे में आपके द्वारा निरंतर की जा रही इस सामाजिक – साहित्यिक सेवा कार्य की बहुत ही अधिक सराहना – प्रशंसा हो रही है।

आपकी संस्था काव्य सृजन महिला मंच की स्थापना बसंत पंचमी – 13 फरवरी, 2019 को की गई थी और मात्र 2 वर्षों की अल्प अवधि में जिसमें वर्ष – 2020 सर्वविदित है कि कोरोना ने हम सब का क्या हश्र किया है बावजूद इसके आपने अपनी काव्य सृजन महिला मंच संस्था की पूरे भारत भर में लगभग 18 इकाइयां तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बाहर जापान, दक्षिण अफ्रीका, दुबई, रशिया आदि देशों में लगभग 5 शाखाएं अब तक स्थापित कर ली हैं और निरंतर इस दिशा में प्रयासरत हैं।

आप लगातार साहित्य, समाज और संस्कृति की सेवा और उसके संवर्धन में भरपूर कर्मठता के साथ प्रयासरत हैं और अपनी अंतिम विश्वास से पूर्व राष्ट्र के प्रति तन – मन – धन से समर्पित हैं।

वसुधैव कुटुंबकम – राष्ट्र सर्वोपरि।

डॉ0 संगीता शर्मा अधिकारी
सैल्फ मेड पर्सनैलिटी
बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न
लेखिका – कवयित्री – एक्टर – समाज सेविका – गायिका – रेडियो/टीवी एंकर – राजभाषा अधिकारी,
राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
काव्य सृजन महिला मंच,
राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
साहित्यिक – सामाजिक – सांस्कृतिक संस्था।
बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न।

Ek Mulakaat TEN NEWS LIVE Show Hosted :

  1. Dr. Nandan Mishra
  2. Dr. Sudha Upadhyay
  3. Shri Khyali Laughter Challenge Khyali
  4. Shri Kishor Srivastav
  5. Dr. Shilpa Sharma
  6. Shri Ravi yadav
  7. Dr. Neelu Neel Pari
  8. Shrimati Rama Pandey
  9. Shrimati Alka Sinha
  10. Shri Tajender Sharma
  11. Shri Laxmi Shankar Vajpai
  12. Shrimati Manisha Kulshreshth
  13. Shrimati Mamta Kiran
  14. Dr. Harish Naval
  15. Dr. Harish Naval
  16. Shri Anil Joshi
  17. Shri Sudhakar Pathak
  18. Shri Subhash Chander
  19. Dr. Agni Shekhar
  20. Sunahari Lal Turant
  21. Sumita Praveen
  22. Mr. Ashish Kandhave
  23. Rajni Gupta
  24. Sanjeev Jindal
  25. Surender Sharma
  26. दो प्रबुद्ध व्यक्तित्वों के अनुभवों से प्रेरित यादगार शाम
  27. टेन न्यूज़ लाइव | नवरात्रि विशेष कवि सम्मेलन | काव्य सृजन महिला मंच
  28. टेन न्यूज लाइव- वर्तमान समय में शिक्षा – समस्याएँ और चुनौतियाँ
  29. टेन न्यूज लाइव कवि सम्मेलन : हमारी पहचान – हमारे त्यौहार
  30. Dr. Amit Kaur Puri
  31. Sushil Bharti
  32. Dr. Mamta Varshney
  33. Dr. Ram Sharma
  34. Amruta Soni
  35. Vipanan Gaur
  36. Dr. Yasmin Mumal
  37. Dr. Virendra Singh Chauhan
  38. Dr. Madhukant
  39. Mrs. Shakuntala Saruparia
  40. Mrs. Richa Chaturvedi
  41. Prof. Kuldeep Salil
  42. Mrs. S. Bhagyam Sharma
  43. Shreeya Katyal
  44. Dr. Madhu Agarwal
  45. Dr. Raghunath Mishra ‘Sahaj’
  46. Vimla Bhandari
  47. Dr. Dewakar Goel
  48. Dr. Anjana Rani Garg
  49. Om Sapra
  50. Manjula Saxena
  51. Mr. Rajender Singh Arora
  52. Mrs. Savitri Chaudhary
  53. Dr. Ranjeet Kumar
  54. Kanika Singh
Leave A Reply

Your email address will not be published.