Protest by BJYM Lead by Anurag Thakur Against AICC vice president Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे जो अफजल के यार हैं वो देश के गद्दार हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राहुल देश अपनी राजनीतिक हितों के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं। अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी जेएनयू विवाद पर आपत्तिजनक टिप्पणी देकर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अनुराग ठाकुर का कहना है कि राहुल गांधी जैसे नेता देश पर कलंक के समान हैं। उन्होंने कहा कि अपने विवादित बयानों से राहुल गांधी जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वाले आरोपियों का हौंसला बढ़ा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी यह साफ करें कि वह राष्ट्रवादियों के साथ हैं या फिर राष्ट्रविरोधियों के साथ है। उन्होंने सवाल उठाया किे जेएनयू में राहुल किसे सपोर्ट करने गए थे। ठाकुर ने चिदंबरम पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि अफजल का सपोर्ट करने के बाद चिदंबरम यह भी साफ करें कि इशरत जहां मामले में किसके कहने पर हलफनामे में बदलाव किए गए।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.