दिल्ली में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पंजाब कभी भी अलगाववादी ताकतों को स्वीकार नहीं करेगा

नई दिल्ली, 17 फरवरी 2022: आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की षड्यंत्रकारी सोच और अलगाववादी नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को AAP के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास जी ने बेनकाब कर दिया है। कल कुमार विश्वास जी ने दिल दहलाने वाला, सनसनीखेज, देश की सुरक्षा के साथ जुड़े तथ्य देश के सामने रखे हैं।

उन्होंने यह कहा कि अरविंद केजरीवाल, सत्ता किसी भी कीमत पर, किसी भी तरह हासिल करना चाहते है। उनके लिए देश से बड़ी है सत्ता। श्रीनिवास बी वी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अलगाववादियों के साथ मिलकर, देश के टुकड़े करने वाली ताकतों के साथ मिल कर, किसी भी हालत में पंजाब को अलग करके प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। उन्होंने यह पूछा की क्या अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते थे? क्या अरविंद केजरीवाल ने सत्ता प्राप्ति के लिए अलगाववाद व

खालिस्तान से जुड़े लोगों का साथ लिया था? क्या अरविंद केजरीवाल का ऐसे अलगाववादी संगठनों और समूहों के साथ कोई जुड़ाव है? भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि AAP ठीक नहीं है! ये बात AAP के संस्थापक कवि कुमार विश्वास जी कह रहे हैं और यकीन मानिए हर पंजाबी, हर देशवासी AAP की काली नीयत से वाकिफ़ है। पंजाब के लोग कभी इसके लिए तैयार नहीं होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.