Protest March by JNU Students March in favour of JNU President Kanhaiyan kumar.

Galgotias Ad

video 1 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=AGuL_JHdhCE&w=420&h=315]

video 2 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=YVdPcE1hIvA&w=420&h=315]

video 3 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=iqOfp7tsdO0&w=420&h=315]

video 4 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=S_Sptkc-Uw0&w=420&h=315]

video 5 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=kkK_fKtJvvk&w=420&h=315]

Video 6 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=PxRNOlZwOyU&w=420&h=315]

रिपोर्ट अनुपम गौतम
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन में आज मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक एक विशाल मार्च निकाला। छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी और जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय की छवि को खराब किए जाने के विरोध में जेएनयू के वर्तमान और पुरा छात्रों सहित सामाजिक संगठनों व नेताओं ने मार्च निकाला। इस मार्च में कई संगठनों, वाम दलों और अलग-अलग यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। कई लोग मार्च में कन्हैया कुमार की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने नजर आए। टी-शर्ट पर लिखा था मेरा यार कन्हैया। अंबेडकर, फैज, साहिर, फैज के नारों और शेरों के पोस्टर-बैनर लिए मार्च में पहुंचे। मार्च में कई लोगों ने अपने हाथ में गुलाब के फूल लिए हुए थे। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस मार्च में जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्रों के अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी सहित कई अन्य कॉलेजों के छात्र भी हिस्सा ‌लिया। पुलिस ने इस मार्च की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बीच कन्हैया कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जमानत की याचिका दाखिल की है जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

Comments are closed.