पंजाब की अंदरूनी कलह पर प्रकाश जावड़ेकर का बयान , राहुल गाँधी लेक्चर देने से पहले अपने राज्य में करें ठीक काम

Ten News Network

नई दिल्ली :– पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में अंदरूनी कलह चल रही है , जिसका फायदा बीजेपी पार्टी उठा रही है। जी हाँ पंजाब की विपक्ष पार्टी समेत बीजेपी के केंद्रीय मंत्री लगातार पंजाब सरकार को घेरने में लगी हुई है।

 

वही इस कड़ी में आज बीजेपी के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज प्रेस वार्ता करते हुए पंजाब सरकार समेत राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पंजाब में क्या विचित्र राजनीति चल रही है।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब कोरोना से प्रभावित है, वैक्सीन का मैनेजमेंट ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिन से पंजाब सरकार दिल्ली में है. वहां पंजाब को कौन देखेगा? अपनी इंटरनल पॉलिटिक्स के लिए पंजाब के लोगों की अनदेखी करना, ये कांग्रेस का बड़ा पाप है।

 

प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब को लेकर राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”मैं तो राहुल गांधी को कहूंगा कि दूसरों को लेक्चर देने से पहले अपने राज्य में ठीक काम करें, इसका पहले ख्याल करें।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब को कोवैक्सीन के 1 लाख 40 हजार से ज्यादा डोज 400 रुपए प्रति डोज की कीमत पर मिला. पंजाब सरकार ने टीके की इन खुराकों को 1 हजार रुपए प्रति खुराक की कीमत पर 20 प्राइवेट अस्पतालों को दे दिया. पंजाब सरकार वैक्सीन से मुनाफा कमाना चाहती है.. ये कैसे चलेगा।

 

पंजाब में निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन बेचने का मुद्दा गरमा गया है। गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू पर संगीन आरोप लगाकर मामले की जांच हाईकोर्ट से करवाने की मांग की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.